1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. money laundering case jacqueline fernandez to appear in eow office today

मनी लॉन्ड्रिंग केस : दिल्ली पुलिस के सामने पेश होंगी जैकलीन फर्नांडिस, EOW ने तैयार की सवालों की लिस्ट

Money Laundering Case
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्‍किलें बढ़ती जा रही हैं। ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन दिल्ली पुलिस के सामने आज पेश होने वाली हैं। जैकलीन फर्नांडीस को सुबह करीब 11 बजे EOW ऑफिस में पेश होना है। 

 
आर्थिक अपराध शाखा ने जैकलीन के लिए सवालों की लिस्ट भी तैयार कर ली है। पुलिस पता करेगी की एक्ट्रेस सुकेश चंद्रशेखर से कितनी बार मिलीं और फोन पर कितनी बार बातें हुई। बताया जा रहा है कि जैकलीन को यह भी कहा गया है कि वो दिल्ली में अपने रूकने का इंतजाम करके आएं। 
 
गौरतलब है कि EOW ने जैकलीन को पहले सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, अभिनेत्री ने कुछ जरूरी कामों का हवाला देकर पेशी की दूसरी तारीख मांगी थी। इसके बाद बाद पुलिस ने नया समन जारी किया था साथ ही सख्त निर्देश भी दिया था कि उन्हें बुधवार को पूछताछ के लिए पेश होना होगा। 
 
अगला लेख
ये लौकी भगवान ने क्यों बनाई ?? : लाजवाब है ये चुटकुला