dharma sangrah
✕

बेहद स्टाइलिश है मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी, एक्टर को मिली थी कचरे के ढेर में

Updated: सोमवार, 27 जुलाई 2020 (18:26 IST)
बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' यानी मिथुन चक्रवर्ती के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनके परिवार के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। खासकर उनकी बेटी दिशानी और मिमोह के अलावा दो और बेटों की। मिथुन ने 1982 में एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की। योगिता बाली से मिथुन के तीन बेटे हैं।

यह बहुत कम लोग जानते है कि मिथुन ने बेटी दिशानी गोद लिया है। बताया जाता है कि दिशानी जब छोटी थीं तो उनके असली मां-बाप उन्हें कचरे के ढेर में छोड़ गए थे। आस-पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो उन्हें वहां से निकाला। 
 


इस बात की खबर अगले दिन अखबार में छपी और मिथुन को जब यह पता चली तो उन्होंने पत्नी योगिता बाली से इसे गोद लेने के बारे में बात की। इसके बाद योगिता भी इसके लिए फौरन तैयार हो गईं और दोनों ने कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उस नन्ही-सी बच्ची को अपने घर ले आए। 
 


इसके बाद मिथुन और योगिता बाली ने उस बच्ची की अपनी सगी बेटी की तरह परवरिश की। दिशानी का ध्यान उसके तीनों भाइयों ने भी रखा। दिशानी ने अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क से की है। दिशानी बड़ी हो गई हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। 
 
इंस्टाग्राम पर दिशानी के करीब 70 हजार फॉलोअर्स हैं। फिल्मी फैमिली में पली-बढ़ी दिशानी को फिल्मों से बेहद लगाव है। वे सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दिशानी न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से एक्टिंग का कोर्स कर चुकी हैं। वो अपना करियर फिल्मों में ही बनाना चाहती हैं।
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख