गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mithun chakraborty daughter in law madalsa sharma hot monokini photo goes viral
Written By
Last Modified: सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (18:11 IST)

मोनोकिनी पहन आराम फरमाती नजर आईं मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा, हॉट तस्वीर वायरल

मोनोकिनी पहन आराम फरमाती नजर आईं मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा, हॉट तस्वीर वायरल - mithun chakraborty daughter in law madalsa sharma hot monokini photo goes viral
बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से वह फैंस को दीवाना बना देती हैं।

 
हाल ही में मदालसा शर्मा ने अपनी हॉट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में वह मोनोकिनी पहने धूप में आराम फरमाती नजर आ रही हैं।
 
तस्वीर में मदालसा ने मोनोकिनी के ऊपर व्हाइट कलर का ट्रांसपेरेंट श्रग पहना हुआ है। मदालसा का यह हॉट अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
 


मदालसा शर्मा इन दिनों सीरियल 'अनुपमा' में मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई दे रही हैं। मदालसा शर्मा एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता व निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं। उन्होंने साल 2009 में तेलुगू फिल्म 'फिटिंग' से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था।
 
मदालसा शर्मा की शादी मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती के साथ हुई है। मदालसा मुख्य रुप से तेलुगु सिनेमा में सक्रिय हैं। उनकी आने वाली फिल्म का नाम दिल साला सनकी है।
 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार की मां आईसीयू में भर्ती, शूटिंग छोड़ लंदन से भारत लौटे एक्टर