• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Mirzya, Tutak Tutak Tutia, Box Office
Written By

कैसी है 'मिर्जिया' और 'तुतक तुतक तुतिया' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत?

मिर्जिया
लगभग आधा दर्जन फिल्में 7 अक्टूबर को प्रदर्शित हुई हैं जिसमें से नजर 'मिर्जिया' पर है। इसे अक्स, रंग दे बसंती और भाग मिल्खा भाग जैसी उम्दा फिल्म बनाने वाले निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने निर्देशित किया है। साथ ही इस फिल्म के द्वारा अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने अ‍पने अभिनय की शुरुआत की है। 
 
 
मिर्जिया की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग बहुत ही कमजोर है। मल्टीप्लेक्स में सुबह के शो में बहुत ही कम दर्शक नजर आए। सिनेमा हॉल में लगभग दस प्रतिशत दर्शक नजर आएं। फिल्म का नाम दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाया। फिल्म का प्रचार भी ठीक तरह से नहीं हुआ इसलिए ये बात तय थी कि फिल्म की ओपनिंग खराब रहेगी। 
बुरी बात यह भी है कि जिन दर्शकों ने फिल्म देखी है उन्हें यह बहुत खराब लगी है। फिल्म समीक्षकों की राय भी इससे जुदा नहीं है। कुल मिलाकर इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सफर अच्‍छा नहीं रहने वाला है। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन तीन करोड़ रुपये से भी कम रह सकता है। 
 
सोनू सूद की 'तुतक तुतक तुतिया' भी प्रदर्शित हुई है जिसमें प्रभुदेवा और तमन्ना भाटिया भी हैं। फिल्म को जल्दबाजी में रिलीज किया गया है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन एक करोड़ रुपये से भी कम रह सकता है। 
 
ये भी पढ़ें
बॉक्स ऑफिस पर 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' का पहला सप्ताह