रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mika singh moves bombay hc to quash 2006 case for kissing rakhi sawant
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: मंगलवार, 11 अप्रैल 2023 (12:12 IST)

राखी सावंत संग 17 साल पुराने विवाद को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे मीका सिंह, जानिए क्या है मामला

राखी सावंत संग 17 साल पुराने विवाद को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे मीका सिंह, जानिए क्या है मामला | mika singh moves bombay hc to quash 2006 case for kissing rakhi sawant
बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह का नाम 2006 में तब विवादों में आगया था जब उन्होंने अपनी बर्थडे पार्टी में ड्रामा क्वीन राखी सावंत को किस कर लिया था। उस वक्त मीका का राखी को जबरन किस करते हुए वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसके बाद राखी सावंत ने मीका सिंह के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करा दिया था। वहीं अब इस 17 साल पुराने मामले में मीका सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

 
मीक सिंह कथित तौर पर राखी को जबरन किस करने के इस मामले को रद्द कराना चाहते हैं। मीका ने अपनी याचिका में कहा कि साल 2006 के इस मामले को रद्द किया जाना चाहिए। मीका का कहना है कि इस मामले को आरोपी और शिकायतकर्ता दोोनं ने आपसी सहमती से सुलझा लिया है।
 
यह याचिका 10 अप्रैल को न्यायमूर्ति एएस गडकरी और न्यायमूर्ति पीडी नाइक की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई। खबरों के अनुसार राखी सावंत के वकील आयुष पासबोला ने कोर्ट को बताया कि एफआईआर रद्द करने की सहमति से संबंधित एक हलफनामा आया था लेकिन वो हाई कोर्ट के रजिस्ट्री विभाग में गुम हो गया, इसलिए उसका पता नहीं चल सका। 
 
मीका की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट ने कहा कि मामला पिछले 17 सालों से अधर में लटका हुआ है। गायक के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया जा चुका है, लेकिन आरोप तय किए जाने बाकी हैं। मीका सिंह और राखी सावंत ने उस बात को भुला दिया हैं और अपने मुद्दे सुलझा लिए हैं।
 
बता दें कि मीका सिंह ने अपनी बर्थडे पार्टी में सभी के सामने राखी सावंत को बिना उनकी मर्जी के किस कर लिया था। इसके बाद राखी सावंत की शिकायत पर मीका सिंह को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन ने क्यों पहनी साड़ी? फैंस लगा रहे यह कयास