dharma sangrah
✕

'मेगा ब्लॉकबस्टर' का ट्रेलर आया सामने, सच्चाई जान लोगों ने पीटा माथा

Updated: रविवार, 4 सितम्बर 2022 (16:04 IST)
बीते दिनों कई सेलेब्स और क्रिकेटर ने 'मेगा ब्लॉकबस्टर' कैप्शन के साथ अपना लुक शेयर करके फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी। सबसे पहले कॉमेडी किंग ने अपना पोस्टर शेयर किया था और लिखा था इसका ट्रेलर 4 सितंबर को रिलीज होगा। इसके बाद रश्‍मिका मंदाना, दीपिका पादुकोण, सौरव गांगुली, रोहित शर्मा सहित कई लोगों ने पोस्टर शेयर किया था।

 
फैंस कयास लगा रहे थे कि यह कोई फिल्म या सीरीज होगी। लेकिन अब इससे पर्दा उठ गया है। 'मेगा ब्लॉकबस्टर' का ट्रेलर सामने आ गया है। मेगा ब्लॉकबस्टर कोई फिल्म या सीरीज नहीं है बल्कि एक ऑनलाइन शॉपिंग एप का प्रमोशनल वीडियो है।
 
ट्रेलर में रणवीर, दीपिका, कपिल शर्मा, रोहित शर्मा, रश्मिका मंदाना और अन्य स्टार्स दर्शकों को मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेले के बारे में बताते दिख रहे हैं। सभी स्टार्स ने 'मेगा ब्लॉकबस्टर' का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 
 
हालांकि, गलती से क्रिकेटर सौरव गांगुली ने इसका राज पहले ही खोल दिया था। दरअसल, सौरव गांगुली ने कंपनी का भेजा हुआ कॉन्टेंट कॉपी करके अपने पोस्ट में डाल दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दिया लेकिन उसका स्क्रीनशॉट लोगों ने तब तक ले लिया था। 
 
सौरव गांगुली की पोस्ट में लिखा था, 'कॉपी पोस्ट करें। इसकी शूटिंग में मजा आया। मेरा नया मेगा ब्लॉकबस्टर जल्द रिलीज होने वाला है। प्लीज ये ध्यान रखें कि 1 सितंबर वाले पोस्ट में कहीं भी मीशो की ब्रांडिंग या हैशटैग का जिक्र न हो।'

Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख