सम्बंधित जानकारी
- सुनील शेट्टी को केएल राहुल ने दिया जन्मदिन पर खास गिफ्ट, यूजर्स बोले- रिश्ता पक्का समझें?
- रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
- ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता का बड़ा फैसला, बेटी की संपत्ति के संरक्षक की भूमिका से हटेंगे
- कंगना रनौट ने पूरी की 'धाकड़' की शूटिंग, रैपअप पार्टी में पहुंचीं बोल्ड अंदाज में
- बिग बॉस ओटीटी : पहले हफ्ते ही शमिता शेट्टी हुईं नॉमिनेट, इन कंटेस्टेंट्स पर भी लटकी बेघर होने की तलवार
मनोज बाजपेयी ने खरीदी लग्जरी कार, इतनी है कीमत
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। बीते दिनों रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब मनोज बाजपेयी ने एक नई लग्जरी कार खरीदी है।
खबरों के अनुसार मनोज बाजपेयी ने मर्सीडीज बेंज कार खरीदी है। यह जीएलसी एसयूवी गाड़ी है। इस कार की कीमत 69 लाख रुपए बताई जा रही है। मनोज बाजपेयी की इस नई कार में कई शानदार फीचर्स है।
मनोज बाजपेयी के पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है। उनके कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज, मर्सीडीज जीएलई कूपे, स्कॉर्पियो और फॉर्चयूनर जैसी कारें शामिल है।
मनोज बाजपेयी हाल ही में वेब सीरीज रे, साइलेंस और फिल्म डायल 100 में नजर आए हैं। वह जल्द ही फिल्म कुरूप और डिस्पैच में दिखेंगे।
