सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mandira bedi back to work after husband raj kaushal demise
Written By
Last Modified: शनिवार, 14 अगस्त 2021 (12:29 IST)

पति के निधन के बाद नई शुरुआत करने जा रहीं मंदिरा बेदी, काम पर लौटीं एक्ट्रेस

Mandira Bedi
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून 2021 को निधन हो गया था। इस मुश्किल वक्त में मंदिरा ने काफी हिम्मत से खुद को और अपने परिवार को संभाला। वहीं अब पति के निधन के कुछ महीने बाद खुद को मजबूत कर मंदिरा बेदी काम पर लौट आई हैं।
 
मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। मंदिरा बेदी ने नए सिरे से जीवन की शुरुआत की है और काम पर लौट आईं हैं। मंदिरा ने दो तस्वीरें शेयर की है। 
 
पहली तस्वीर में मंदिरा बेदी कैमरे के सामने कॉफी पीती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह ग्रीन साड़ी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, काम पर वापस आने के लिए आभारी हूं। सभी की दयालुता के लिए आभारी हूं। अपने जीवन में मौजूद लोगों के लिए आभारी और धन्य हूं। स्वस्थ और जीवित रहने के लिए भी बहुत आभारी हूं।
 
बता दें कि पति के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। वहीं अब अपने अतीत को भुलाकर मंदिरा एक नई शुरुआत करने जा रही हैं। मंदिरा के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम वीर है और बेटी का नाम तारा है। 
 
ये भी पढ़ें
शख्स ने तोड़ा राखी सावंत के घर का दरवाजा, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत