शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. maliaka arrora arjun kapoor tie knot pril according to christmas tradition
Written By

अर्जुन कपूर संग इस रीति-रिवाज से शादी करेंगी मलाइका अरोरा!

अर्जुन कपूर संग इस रीति-रिवाज से शादी करेंगी मलाइका अरोरा! - maliaka arrora arjun kapoor tie knot pril according to christmas tradition
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर लंबे समय से अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर साथ में टाइम बिताते देखा जाता है। हालांकि अर्जुन और मलाइका ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। लेकिन खबर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका और अर्जुन अगले महीने यानी अप्रैल में शादी करेंगे। यह शादी क्रिश्चियन परंपरा से चर्च में होगी। सेरेमनी को प्राइवेट रखा जाएगा। शादी में शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शादी में शामिल होंगे। इससे पहले मलाइका अरोरा की बहन अमृता अरोरा ने भी बिजनेसमैन पति शकील के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवीज से ही शादी की थीं। 
 
मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशन पर हमेशा चुप्पी बनाए रखती हैं। लेकिन कुछ दिन पहले करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में मलाइका ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि मुझे अर्जुन हर तरह से पसंद है, 'दिस वे एंड दैट वे'। 
 
प्रियंका ने भी मलाइका-अर्जुन के अफेयर को कंफर्म किया है। दरअसल, करण ने प्रियंका से वरुण धवन के अफेयर पर सवाल किया था। जिसके जवाब में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि मैं सिर्फ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर के बारे में जानती हूं। मलाइका और अर्जुन अक्सर डेट पर नजर आ जाते हैं और साथ ही कई बार अर्जुन मलाइका के प्रति प्रोटेक्टिव भी दिखते हैं।
ये भी पढ़ें
दुल्हा-दुल्हन का यह चुटकुला आपका दिन बना देगा : थोड़ा सरक कर बैठो