1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Anil Kapoor and Arjun Kapoor films will release simultaneously at the box office

अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

अनिल कपूर
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की टक्कर होती रहती हैं और अब की बार चाचा-भतीजा में मुकाबला होने जा रहा है। अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्में 6 दिसम्बर 2019 को आमने-सामने होंगी और यह मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। 
 
अर्जुन की पानीपत 
अर्जुन कपूर को लेकर निर्देशक आशुतोष गोवारीकर पानीपत नामक मूवी बना रहे हैं। नाम से ही फिल्म का विषय जाहिर है। इसमें संजय दत्त सहित कुछ और सितारे भी हैं। अर्जुन के लिए यह फिल्म बहुत अहम है क्योंकि उनकी पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह असफल रही थीं। 
 
अनिल की पागलपंती 
अनिल कपूर को लेकर अनीस बज्मी 'पागलपंती' नामक फिल्म बना रहे हैं जो कि एक कॉमेडी मूवी है। अनिल के अलावा जॉन अब्राहम, इलियाना डीक्रूज, उर्वशी रौटेला, कृति खरबंदा, अरशद वारसी और पुलकित सम्राट जैसे कलाकार इस फिल्म में हैं। फिल्म की शूटिंग इंग्लैंड में शुरू होने वाली है और 6 दिसंबर को यह फिल्म रिलीज होगी। 
 
क्या टलेगी किसी फिल्म की रिलीज? 
अनिल कपूर इस टकराव को टाल सकते हैं। उनके अनीस से अच्छे संबंध है। अर्जुन भी अनीस के साथ 'मुबारकां' में साथ काम कर चुके हैं। अनिल यदि अनीस को कहेंगे तो टकराव टल सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि पानीपत दिसम्बर तक पूरी शायद ही हो पाएगी। यदि ऐसा होता है तो अर्जुन की फिल्म खुद-ब-खुद आगे बढ़ जाएगी।