ramcharitmanas
✕

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ई.ए. राजेंद्रन का निधन, 71 की उम्र में ली अंतिम सांस

Updated: गुरुवार, 26 मार्च 2026 (14:43 IST)
Photo Credit : X
साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज मलयालम अभिनेता और निर्देशक ई.ए. राजेंद्रन का निधन हो गया है। उन्होंने 71 साल की उम्र में केरल के कोल्लम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं और शुगर लेवल बढ़ने जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे।
 
खबरों के अनुसार, राजेंद्रन के पार्थिव शरीर को आज कोल्लम में सार्वजनिक दर्शन के लिए रखा जाएगा, ताकि प्रशंसक और साथी कलाकार उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक शहर त्रिशूर ले जाया जाएगा। राजेंद्रन का अंतिम संस्कार 27 मार्च को त्रिशूर के त्रिथल्लूर स्थित उनके निवास पर किया जाएगा।
 
ई.ए. राजेंद्रन को मलयालम सिनेमा और रंगमंच का 'पावरहाउस' माना जाता था। शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद मंच के प्रति उनका प्रेम कभी कम नहीं हुआ। उन्होंने तब तक नाटकों का निर्देशन जारी रखा, जब तक कि उनके स्वास्थ्य ने पूरी तरह जवाब नहीं दे दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के सितारों और राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। 
 
राजेंद्रन की कलात्मक जड़ें त्रिशूर से जुड़ी थीं। कला के प्रति उनकी गंभीरता उन्हें दिल्ली के प्रतिष्ठित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) ले गई, जहां उन्होंने अपनी कक्षा में टॉप किया। इसके बाद उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से टेलीविजन का विशेष कोर्स भी किया।
 
राजेंद्रन का फिल्मी करियर लगभग 60 फिल्मों तक फैला हुआ है। उन्होंने 1981 में फिल्म 'ग्रीष्मम' से शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान जयराज की क्लासिक फिल्म 'कलियाट्टम' से मिली। उन्होंने प्रणयवर्णंगल, नृसिंहम, पट्टाभिषेकम, मीशा माधवन जैसी फिल्मों में अभिनय किया। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट, लोकेश कनगराज ने शेयर की BTS तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

क्या रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

अक्षय कुमार की ‘समुक’ ने यूके में पूरा किया शूटिंग शेड्यूल, अब मुंबई में होगा आखिरी पड़ाव

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख