रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. malaika arora share her photo arjun kapoor asking for photo credit
Written By

मलाइका अरोरा ने शेयर की बिंदास फोटो तो अर्जुन कपूर ने कर दी यह डिमांड

मलाइका अरोरा ने शेयर की बिंदास फोटो तो अर्जुन कपूर ने कर दी यह डिमांड - malaika arora share her photo arjun kapoor asking for photo credit
मलाइका अरोरा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ न्यूयॉर्क में एंजॉय कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा भले ही न्यूयॉर्क में हो लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपना फोटो शेयर किया था।

अब मलाइका अरोरा ने न्यूयॉर्क में मस्ती करते हुए नई फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में मलाइका एक पोल को पकड़े हुए हैं और पोज दे रही हैं। तस्वीर में मलाइका ने ट्यूब टॉप के साथ हॉफ जैकेट पहना हुआ है, जो उन पर काफी जंच रहा है। 
 
मलाइका ने जैसे ही यह तस्वीर पोस्ट की अर्जुन कपूर ने उनसे एक मांग कर डाली। अर्जुन कपूर की यह मांग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अर्जुन कपूर ने मलाइका की तस्वीर पर लिखा- 'फोटो क्रेडिट?' 
 
अर्जुन कपूर का यह कमेंट इस ओर इशारा कर रहा है कि मलाइका की यह तस्वीर उन्होंने ने ही खींची है। मलाइका के अलावा अर्जुन ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में अर्जुन सड़क पर पोज देते हुए नजर आए। 
 
अर्जुन कपूर जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले मलाइका के साथ छुट्टियां बिताने न्यूयॉर्क चले गए। एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ देखा गया था। दोनों ने इशारों-इशारों में तो अपने रिश्ते की बात कई बार कहीं लेकिन खुलकर कभी भी स्वीकार नहीं किया है। खबरें आ रही है कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी कर के अपने रिश्ते को नाम दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें
जरा बताना टाइम क्या हो रहा है : यह चुटकुला बहुत फनी है