biodatamaker
✕

श्रीदेवी की जगह ली माधुरी ने... 21 साल बाद संजय दत्त के साथ करेंगी फिल्म

Updated: सोमवार, 19 मार्च 2018 (15:10 IST)
मॉम के बाद करण जौहर के साथ श्रीदेवी 'शिद्दत' फिल्म करने वाली थी। यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब थी, लेकिन अचानक श्रीदेवी दुनिया में नहीं रही। करण जौहर इस फिल्म को नहीं बनाना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे बनाने का निश्चय किया। 
 
श्रीदेवी की जगह कौन लेगा? यह सवाल सभी की जुबां पर था। आखिरकार श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित ने ली है। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि करते हुए माधुरी का शुक्रिया अदा किया है। 


 
गौरतलब है कि जब श्रीदेवी हीरोइनों के सिंहासन पर विराजमान थी तब माधुरी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। बाद में माधुरी नंबर वन नायिका बन गईं। इस वजह से उनके रिश्ते हमेशा औपचारिक ही रहे। कभी दोनों ने साथ काम नहीं किया। 
 
रमेश सिप्पी ने एक बार इन दोनों टॉप एक्ट्रेस को फिल्म 'ज़मीन' के लिए साइन किया था, लेकिन कुछ दिनों की शूटिंग के बाद यह फिल्म हमेशा के लिए बंद हो गई। 
 
शिद्दत में संजय दत्त भी हैं। 21 साल बाद माधुरी और संजय स्क्रीन शेयर करेंगे। उनकी साथ में की गई अंतिम फिल्म महानता 1997 में प्रदर्शित हुई थी। 


 
माधुरी और संजय ने साजन, थानेदार, खलनायक, खतरों के खिलाड़ी, इलाका, साहिबां, कानून अपना अपना जैसी फिल्में साथ की हैं। कहा जाता है कि दोनों करीब भी आ गए थे, लेकिन संजय जब कई मामलों में दोषी पाए गए तो माधुरी ने उनसे दूरी बना ली। उसके बाद फिर साथ काम नहीं किया। 
 
लंबे समय बाद संजय के साथ माधुरी फिल्म करने जा रही हैं। लगता है कि उन्होंने बीती बातों को भूला दिया है। 
 
गौरतलब है कि संजय दत्त पर बनने वाली बायोपिक को लेकर माधुरी चिंतित हो गई थी कि क्या बायोपिक में संजय और उनके प्रसंग को भी दिखाया जाएगा। 
 
संजय को जब यह बात पता चली तो उन्होंने फौरन कहा कि वे ऐसे प्रसंग फिल्म में नहीं दिखाएंगे जिससे किसी के वै‍वाहिक वन पर असर पड़े। 

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख