suvichar
✕

अजय देवगन की 'बेटी' के बाद अब 'पत्नी' ने भी की चुपके से शादी

Updated: सोमवार, 19 मार्च 2018 (13:32 IST)
कुछ समय पहले ही खबरें आई थीं कि अजय देवगन की हिट फिल्म 'दृश्यम' में उनकी बेटी का किरदार निभाने वाली हीरोइन ईशिता दत्ता ने चुपके से एक्टर वत्सल सेठ से शादी कर ली है। अब खबर है कि अजय की बीवी यानी श्रेया सरन ने भी सीक्रेट मैरिज कर ली है। 
 
पिछले महीने ही खबर थी कि श्रेया सरन रूस के एक टेनिस खिलाड़ी एंड्रे कोसचीव को डेट कर रही हैं। उसके बाद खबर थी कि वे उदयपुर में जल्द ही बड़ी सेरेमनी के तहत शादी करने वाले हैं, उसी बीच यह खबर आ गई कि दोनों ने हाल ही में मुंबई में शादी कर भी ली है। 


 
खबरों के मुताबिक श्रेया और एंड्रे ने उनके लोखंडवाला वाले घर में 12 मार्च को शादी कर ली है। इसमें बहुत खास और करीबी मेहमान शामिल हुए थे। खबर है कि बॉलीवुड से सिर्फ मनोज बाजपई ही मौजूद थे। शादी और गेस्ट की खबरों के साथ यह भी पता चला है कि श्रेया ने अपनी शादी के वक़्त रेडियंट पिंक लहंगा पहना था। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। 


 
हालांकि एक्ट्रेस ने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है। इसके पहले खबर थी कि दोनों धूमधाम से उदयपुर में शादी करेंगे। यहां तीन दिन का फंक्शन होगा। इन खबरों की भी पुष्टि नहीं हुई थी। 


 
श्रेया सरन के जवाब का सभी को इंतज़ार है। श्रेया ने दृश्यम फिल्म के अलावा कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वे टॉलीवुड में भी जाना-पहचाना नाम हैं। 

Show comments

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें मेट्रो और एंट्री गेट की पूरी जानकारी

आमिर खान ने पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ मनाया पहला करवा चौथ, रॉयल ब्लू सूट में छाईं मिसेज खान

'स्टार ट्रेक' और 'एक्स-मेन' फेम दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख