ramcharitmanas
✕

मानवी गगरू ने खोली इंडस्ट्री की पोल, बताया करियर की शुरुआत में मिला था '1 लाख रुपए+कॉम्प्रोमाइज' का ऑफर

Updated: गुरुवार, 18 जून 2026 (16:30 IST)
मनोरंजन जगत में आउटसाइडर कलाकारों के लिए राह कभी आसान नहीं रही है। वेब सीरीज 'पिचर्स' और 'ट्रिपलिंग' से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री मानवी गगरू ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों के एक बेहद कड़वे और हैरान करने वाले अनुभव को साझा किया है। 
 
बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड और गॉडफादर के इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली मानवी ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें कई अजीब और अनकम्फर्टेबल सिचुएशन्स का सामना करना पड़ा था। उन्हें काम के बदले सीधे तौर पर 'कॉम्प्रोमाइज' करने का ऑफर दिया गया था, जिसे सुनकर वह खुद भी काफी समय तक असमंजस में थीं।

ALSO READ: 21 साल की हुईं सारा अर्जुन, विज्ञापन की दुनिया से शुरू हुआ था सफर
 
मानवी गगरू ने हाल ही में मशहूर पॉडकास्ट 'Two Girls & Two Cups' में शिरकत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के काले सच पर खुलकर बात की। मानवी ने याद किया कि जब वह इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं, तब उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए एक मैसेज आया था। उस टेक्स्ट मैसेज में लिखा था— '1 लाख रुपए प्लस कॉम्प्रोमाइज।' 
 
मानवी ने बताया कि वह उस समय इतनी मासूम थीं कि उन्हें 'कॉम्प्रोमाइज' शब्द का असली और घिनौना मतलब ही समझ नहीं आया। उन्हें लगा कि शायद यह बजट से जुड़ा कोई तकनीकी शब्द या बातचीत का हिस्सा है। उन्होंने कहा, मुझे पहले लगा कॉम्प्रोमाइज मतलब बजट में कॉम्प्रोमाइज करोगे कि नहीं। मुझे लगा कि यह कोई फाइनेंशियल चीज है। जैसे जीएसटी होता है न? 1 लाख प्लस जीएसटी, या फिर कुछ कॉम्प्लिमेंट्री। मुझे असलियत का अंदाजा ही नहीं था। 

बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
इस अजीब और उलझा देने वाले मैसेज को लेकर जब मानवी असमंजस में थीं, तब उन्होंने इसे अपने एक परिचित कास्टिंग डायरेक्टर को दिखाया, जिन्हें वह अपना मेंटॉर मानती थीं। मैसेज देखते ही उन्होंने मानवी को सचेत किया और कहा, 'इसे तुरंत डिलीट करो और उस नंबर को ब्लॉक कर दो।'
 
मानवी ने पॉडकास्ट में यह भी कहा कि वह उस शख्स की हिम्मत देखकर हैरान थीं, जिसने फोन कॉल पर बात करने के बजाय लिखित में ऐसा मैसेज भेजा था। आमतौर पर ऐसे मामलों में लोग कोई सबूत नहीं छोड़ना चाहते और फोन पर बात करते हैं, लेकिन यहां बकायदा टेक्स्ट मैसेज भेजा गया था।
 
नेपोटिज़्म और नॉन-नेपो किड्स का संघर्ष
इस घटना का जिक्र करते हुए मानवी ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और स्टार किड्स को मिलने वाली सुरक्षा पर भी बड़ी बात कही। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी स्टार किड या बड़े फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखने वाले बच्चे को कभी भी ऐसी परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता।
 
तमाम शुरुआती मुश्किलों और अजीब अनुभवों के बाद भी मानवी गगरू ने अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। साल 2007 में डिज़्नी के शो 'धूम मचाओ धूम' से शुरुआत करने के बाद उन्होंने 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'पीके' जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाईं। 'पिचर्स', 'ट्रिपलिंग' और 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' जैसी वेब सीरीज ने उन्हें देश के कोने-कोने में लोकप्रिय बना दिया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

अदिति राव हैदरी ने बताया जिंदगी का फलसफा, मणि रत्नम के साथ काम करने को बताया टर्निंग पॉइंट

विद्युत जामवाल ने 20 मिनट तक नहीं झपकाई पलक, आंखों में आए आंसू, वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान

उड़ता तीर मूवी प्रिव्यू: पाकिस्तानी जासूस की याददाश्त गई तो बन गया हिंदुस्तान का देशभक्त, आयुष्मान का दिखेगा नया अंदाज

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

'हनुमान अंश' की सफलता पर ऋचा चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इसे कंटेंट सिनेमा का लैंडमार्क कहना जल्दबाजी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख