1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Lucky Ali cancer tweeter film singer

क्या लकी अली को भी हुआ है कैंसर...

Lucky Ali
इन दिनों सितारों से जुड़ी अच्छी खबरें सामने नहीं आ रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे बीमारियों का इलाज विदेश में करवा रहे हैं। इस बीच गायक लकी अली के ट्वीट से उनके प्रशंसक सकते में आ गए। दरअसल लकी अली के ट्‍विटर अकाउंट से कीमोथैरेपी को लेकर ट्वीट किया गया।
 
लकी अली के इस ट्वीट के बाद उनके प्रशंसकों में तरह-तरह डर घर करने लगा। ट्‍विटर अकाउंट पर लिखा गया था- 'डियर कीमोथैरपी, तुम कभी आखिरी विकल्प नहीं हो सकते।' उनके इस ट्‍वीट के बाद प्रशंसक उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने लगे।
 
पिछले दिनों बॉलीवुड सितारों की खबरों के बाद प्रशंसकों का चिंता करना लाजिमी था। खबरों के मुताबिक वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और खेती-किसानी में अपना वक्त बिता रहे हैं। कभी-कभार वे म्यूजिक कॉन्सर्ट में भी वे नजर आ जाते हैं। हालांकि ट्‍विटर पर यह अकाउंट वैरिफाइड नहीं है।
अगला लेख
सलमान-जैकलीन ने दबंग टूर पर अपने परफॉर्मेंस से लोगों को बनाया दीवाना