रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lock upp payal rohatgi sangram singh support
Written By
Last Modified: सोमवार, 21 मार्च 2022 (16:05 IST)

लॉक अप : कंगना रनौट पर भड़के पायल रोहतगी के मंगेतर संग्राम सिंह, बोले- पायल को बोलने नही दिया जा रहा...

Lock Upp
अर्जुन अवॉर्ड विनर पहलवान संग्राम सिंह, अब लॉक अप शो की होस्ट और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में जारी किए गए शो की प्रोमो में पायल को खामोश और कुछ न कहने की बात पर संग्राम सिंह ने कंगना रनौट पर निशाना साध दिया हैं।

 
एपिसोड में दिखाया गया कि पायल की लीडरशिप पर कंगना बौखला गई हैं क्योंकि उनके मुताबिक पायल किसी और को बोलने नही देती। जहा पर पायल ने अपने शब्दो में लीडरशिप की परिभाषा को बोलना चाहा तो दोनो में कहा सुनी हो गई। कंगना ने पायल को जमकर खरी खोटी सुनाई। कंगना ने कहा कि ये शो उनका हैं, उन्हे ना बताए कि किसे लीडरशिप के लिए चुनना हैं और किसे ड्रॉप करना हैं। 
 
बस इसी पर संग्राम सिंह ने कंगना पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा, होस्ट तो शो के मां बाप होते हैं, जो निष्पक्ष होते हैं और हर प्रतियोगी को बोलने का मौका देते हैं। यहां तो पायल को बोलने नही दिया जा रहा हैं और उसपर वार किया जा रहा हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।
 
हाल ही में शो में पायल ने रोकर संग्राम के साथ शादी करने की बात कही थी और संग्राम ने फिर अपने सोशल मीडिया पर इस बात को घोषणा कर दी कि जुलाई में वो दोनो शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
 
ये भी पढ़ें
कविता भाभी सीज़न 3 पार्ट 4: एक आत्मा जो कविता भाभी के साथ बिताना चाहती है रात