गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lock upp contestant payal rohatgi fiance sangram singh
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 मार्च 2022 (17:57 IST)

संग्राम सिंह ने जाहिर की 'लॉक अप' में जाने की इच्छा, पायल रोहतगी के साथ फैमिली प्लानिंग को लेकर कही यह बात

संग्राम सिंह ने जाहिर की 'लॉक अप' में जाने की इच्छा, पायल रोहतगी के साथ फैमिली प्लानिंग को लेकर कही यह बात - lock upp contestant payal rohatgi fiance sangram singh
बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौट का रियलिटी शो 'लॉक अप' इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस शो में हर दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलता है। शो के कंटेस्टेंट्स टास्क के दौरान अपने कई डार्क सीक्रेट्स शेयर करते हुए दिखते हैं। टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी इस शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में से एक हैं।

 
पायल रोहतगी को उनके मंगेतर कॉमनवेल्थ हैवी वेट चैंपियन संग्राम सिंह जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। संग्राम सिंह की नजर हर वक्त कंगना रानौट के 'लॉक अप' पर रहती हैं। संग्राम को लगता हैं कि पायल शो की एक मजबूत दावेदार हैं और वो उन्हे पूरा सपोर्ट भी करते है।
 
शो में आए दिन किसी नए की एंट्री भी दर्शकों को सरप्राइज कर ही रही हैं। ऐसे में रेसलर संग्राम सिंह भी लॉक अप में जाने की इच्छा रखते हैं। संग्राम कहते हैं कि अगर शो में मुझे बुलाया जाएगा और मेरे कमिटमेंट नही होंगे तो मैं जरूर जाऊंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पायल, निशा और बबिता स्टॉन्ग हैं बाकी मुन्नवर और करन सिंह बोहरा कमजोर हैं वो लड़कियों को ढाल बनाकर अपनी गेम खेल रहे हैं।
 
वहीं पायल रोहतगी से शादी को लेकर संग्राम सिंह ने कहा, इस साल तो शादी जरूर होगी। मेरे जन्मदिन के अगल बगल ही होगी। शादी मुंबई में नही बल्कि गुजरात या हरियाणा में होगी। शादी बहुत सिंपल तरीके से होगी। अब मान लो रिसेप्शन, मुंबई में करना पड़ेगा, दिल्ली, गुजराती और हरियाणा करना पड़ेगा। इससे अच्छा सिंपल तरीके से चुपचाप शादी कर लो ज्यादा खर्चे की जरूरत क्या हैं इससे अच्छा किसी जरूरतमंद बच्चे को मदद कर दो। तो मैंने तो ऐसे ही सोचा हैं।
 
संग्राम सिंह को बच्चो से बहुत लगाव हैं। वह 165 जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई और रहन सहन का खर्चा देते हैं। शादी के बाद बच्चो की प्लानिंग को लेकर संग्राम कहते हैं, शादी के बाद परिवार तो बढ़ाना ही हैं। पायल के और मेरे मां बाप उम्र दराज हैं तो बच्चे तो होने चाहिए। लेकिन ये सब हमारे हाथ में नहीं हैं। ये तो परमात्मा के हाथ में होता है जैसा उसे मंजूर हो, वही होता हैं।
 
उन्होंने कहा, मैं और पायल एक दूसरे से बहुत अलग अलग हैं। हम 11 सालो से साथ में हैं कभी ब्रेकअप नही हुआ। काफी समझते हैं एक दूसरे को। शुरू में मुझे लोगो ने कहा कि तुम दोनो की ज्यादा नहीं बनेगी। क्योंकि पायल हर चीज को क्लियर करने की कोशिश करती हैं पता नही उसको क्या फालतू पड़ी रहती हैं, मैं शो में देख रहा हूं। मैं शांत रहता हूं। सुनो सबकी, करो अपने मन की। 
 
संग्राम ने कहा, ऐसा नहीं हुआ कि हमारे बीच बहस नही हुई हैं। वो अपने काम में रहती हैं और मैं अपने काम में। हम महीने में 5 से 7 दिन मिलते हैं। लेकिन जब एक दूसरे को जरूरत होती हैं तो हम खड़े होते हैं। हम एक दूसरे से अलग हैं इसलिए हम साथ हैं। उनके एक फ्रॉड पंडित ने दिल्ली में पूजा हवन करवा कर की ये लड़का ठीक नही ये पूजा कर लो वो हवन करलो। मैने वहा जाकर बंद कराया क्योंकि मैं इन चीजों पर विश्वास नहीं करता। मैंने उसे कहा कि जितना लूट करना था बहुत कर दिया आपको खुद का भविष्य नहीं पता आप हमारा क्या बताओगे। 
 
वैसे संग्राम सिंह को पायल की जीत का बेसब्री से इंतजार हैं। साथ ही वो अपने चार साल के बाद रेसलिंग में वापसी की तैयारी भी जोरों शोरों से कर रहे हैं। अब देखते हैं की पायल के लॉक अप से बाहर आने के बाद संग्राम क्या शुरू कर देंगे शादी की तैयारियां।
 
ये भी पढ़ें
मैं 100 Kiss भेज रहा हूं : यह Romantic Joke है बहुत करारा, उड़ा देगा आपके भी होश