1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Lara Duttas father LK Dutta passes away at 84
Last Modified: रविवार, 1 जून 2025 (10:27 IST)

लारा दत्ता पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के पिता एल.के. दत्ता का निधन

Lara Dutta's father dies
बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस के पिता रिटायर्ड विंग कमांडर एल.के. दत्ता का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। लारा दत्ता अपने पति महेश भूपति के साथ शनिवार को मुंबई में अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। 
 
लारा दत्ता के पिता की निधन की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है और ना ही परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। 
 
लारा दत्ता ने दो हफ्ते पहले ही पिता एल.के. दत्ता का 84वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि 12 मई को उनके पिता के बर्थडे के साथ-साथ उनके मिस यूनिवर्स बनने की 25वीं एनिवर्सरी भी थी। 
 
लारा दत्ता ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता कई साल तक इंदिरा गांधी के पर्सनल पायलट रहे थे। लारा दत्ता आखिरी बार 2021 की फिल्म 'बेल बॉटम' में दिखाई दी थीं। अब वह मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
कौन हैं मिस वर्ल्ड 2025 का ताज जीतने वालीं ओपल सुचाता? 21 साल की उम्र में रचा इतिहास