शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Lal Singh Chaddha release date, aamir khan, kgf chapter 2 release date, adipurush release date,
Written By
Last Updated : मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (17:59 IST)

केजीएफ 2 से घबराए आमिर खान, आगे बढ़ाई लाल सिंह चड्ढा?

Lal Singh Chaddha release date
आमिर खान ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा आगे बढ़ा ली है। यह फिल्म अब 14 अप्रैल की बजाय 11 अगस्त को रिलीज होगी। कहा गया है कि फिल्म वक्त पर पूरी नहीं हो पाएगी इसलिए यह निर्णय लिया गया है। 
 
14 अप्रैल को केजीएफ चैप्टर 2 भी रिलीज होने वाली है। संभवत: इस टकराहट को टालने के लिए लाल सिंह चड्ढा को आगे बढ़ा दिया गया है। 
 
फिल्म की शूटिंग बहुत पहले ही खत्म हो गई थी। इसलिए अब तक फिल्म का काम पूरा न होना गले नहीं उतर रहा है। 
 
सभी जानते हैं कि केजीएफ चैप्टर 2 का जबरदस्त क्रेज है। फिल्म का पहला भाग सफल रहा था और उसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर भारी उत्सुकता है। 
 
लाल सिंह चड्ढा विदेशी फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर लीड रोल में हैं। इनके अलावा कई बड़े सितारे छोटे-छोटे रोल में नजर आएंगे। 
 
लाल सिंह चड्ढा के 11 अगस्त को रिलीज होने के कारण प्रभास की आदिपुरुष अब 11 अगस्त को रिलीज नहीं होगी। इसकी नई रिलीज डेट जल्दी ही अनाउंस होगी।