• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lal singh chadda vs raksha bandhan : bad start of both films
Written By
Last Modified: गुरुवार, 11 अगस्त 2022 (09:23 IST)

लाल सिंह चड्ढा vs रक्षाबंधन : दोनों ही फिल्मों की खराब शुरुआत

lal singh chadda
बॉलीवुड की सबसे बड़ी टक्कर आज होने जा रही है। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त को रिलीज हुई है। बॉलीवुड को इन दोनों फिल्मों से बहुत ज्यादा उम्मीद है। लेकिन दोनों फिल्मों की शुरुआत बहुत ही खराब रही है। सुबह के शो में दर्शकों की संख्या बहुत कम थी।
 
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्‍ढा के बहिष्कार की मुहिम सोशल मीडिया पर लगातार चल रही है। इसका असर बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है।
 
अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता नहीं है। अब सारा खेल माउथ पब्लिसिटी पर निर्भर करता है। यदि फिल्म अच्छी होगी तो थोड़े बहुत दर्शक मिलेंगे। लेकिन दोनों फिल्मों की खराब ओपनिंग से बॉलीवुड में निराशा छा गई है।
ये भी पढ़ें
1 शौहर 2 निकाह : कमाल का है जोक