ramcharitmanas
✕

बड़े पर्दे के बाद अब कलम से कमाल करेंगे कुणाल कपूर, तीन फिल्मों की स्क्रिप्ट की पूरी

Updated: बुधवार, 15 जुलाई 2026 (15:27 IST)
कुणाल ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने तीन पूरी फिल्मी स्क्रिप्ट लिख ली हैं। इनमें एक एक्शन फिल्म, एक रोमांटिक फिल्म और एक कॉमेडी फिल्म शामिल है। अब वह ऐसे लोगों की तलाश में हैं, जो इन फिल्मों को बनाने में उनके साथ जुड़ सकें।
 
उन्होंने लिखा, मुझे ऐसा काम नहीं मिल रहा था, जिसे करने के लिए मैं सच में उत्साहित था। इसलिए मैंने खुद ही लिखना शुरू किया। मेरे दिमाग में काफी समय से चल रहे तीन विचार अब पूरी स्क्रिप्ट बन चुके हैं। ये सिर्फ आइडिया या शुरुआती रूपरेखा नहीं हैं, बल्कि पूरी तरह तैयार स्क्रिप्ट हैं।
 
A post shared by Kunal K Kapoor (@kunalkkapoor)

 

कुणाल ने बताया कि तीनों फिल्में अलग-अलग शैली की हैं और हर कहानी ने उन्हें एक अलग दुनिया और अलग सोच के साथ जीने का मौका दिया।

ALSO READ: 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के 15 साल: जानिए कैसे एक फिल्म बन गई लोगों के जीने का तरीका!
 
उन्होंने लिखा, तीन अलग-अलग दुनिया, जिन्होंने मुझे तीन अलग-अलग सोच के साथ जीने का मौका दिया। लंबे समय बाद इतना कठिन, लेकिन उतना ही मजेदार अनुभव रहा। अब सबसे बड़ी चुनौती सही लोगों को ढूंढना है, जो इन कहानियों को पर्दे तक पहुंचाने में मेरा साथ दें।
 
हालांकि, कुणाल यहीं नहीं रुकने वाले हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, चौथा आइडिया तो अभी से मेरा पीछा नहीं छोड़ रहा। 

बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
इस साल कुणाल कपूर की दो बड़ी फिल्में भी रिलीज़ होने वाली हैं। वह नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में इंद्र के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और इसका ट्रेलर 18 जुलाई को भारत मंडपम में लॉन्च किया जाएगा।
 
इसके अलावा वह चिरंजीवी के साथ तेलुगु फैंटेसी फिल्म विश्वंभरा में भी दिखाई देंगे, जो इस साल रिलीज़ होगी। एक तरफ देश की दो बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने जा रहे कुणाल कपूर हैं, तो दूसरी तरफ उनकी तीन नई स्क्रिप्ट भी पूरी तरह तैयार हैं और अब उन्हें सिर्फ सही साथी का इंतजार है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का पहला गाना ‘कर मेहनत’ इस दिन होगा रिलीज, सोनू निगम की आवाज जीत लेगी दिल

हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, 'बिग बॉस 20' में छलका रोहित शेट्टी का दर्द

'मेरा दिल टूट गया', मुंबई में शो के बीच शिल्पा राव के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, छलका दर्द

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लवप्रीत की क्लास, पूछा- कैसा चल रहा है मसाज पार्लर?

'पड़ोसी के बम से तेज फटना चाहिए अपना बम.' KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने सुनाया बचपन का दिवाली किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख