बर्मिंघम में क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाते दिखे कृति सेनन-कबीर बहिया, डेटिंग की खबरों ने फिर पकड़ा जोर
नेशनल अवार्ड विनर एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर लाइमलाइट में हैं। कृति का नाम बीते काफी समय से यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया संग जुड़ रहा है। दोनों को कई बार साथ में टाइम स्पेंड करते स्पॉट किया गया। हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियल अनाउंस नहीं किया है।
अब हाल ही में कृति सेनन और कबीर बाहिया को इंग्लैंड में बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में साथ में बेहद खुशमिजाज अंदाज में देखा गया है। सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही इस तस्वीर को खुद कबीर बहिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर साझा किया।
बर्मिंघम में चल रहे एक रोमांचक वनडे मैच के दौरान यह कपल अपने कुछ करीबी और कॉमन दोस्तों के साथ स्टैंड्स में बैठकर मैच का लुत्फ उठा रहा था। तस्वीर में दोनों का स्टाइल स्टेटमेंट भी देखने लायक था। कृति और कबीर के साथ क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी फैमिली भी बैठी हुई थी।
KRITI SANON AND KABIR BAHIA AT EDGBASTON STADIUM #ENGvsIND #Kritisanon #kabirbahia pic.twitter.com/95wnopWTNm
— Sahil (@SahilSinghadiya) July 14, 2026
'कॉकटेल 2' की सफलता का जश्न मना रहीं कृति सेनन ने इस स्पोर्टी आउटिंग के लिए एक वाइब्रेंट ग्रीन टॉप और व्हाइट पैंट्स को चुना था। वहीं, कबीर बहिया ने कृति के साथ कमाल की ट्विनिंग करते हुए व्हाइट टी-शर्ट के ऊपर ब्राउन लेदर जैकेट कैरी की हुई थी।
बता दें कि कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते की खबरें सबसे पहले तब सुर्खियों में आईं, जब दोनों को कृति की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन के विवाह समारोह में एक साथ देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों को कई अंतरराष्ट्रीय वेकेशंस, फैमिली फंक्शन्स और पार्टियों में एक साथ स्पॉट किया जाता रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कॉकटेल 2' की शानदार सफलता का आनंद ले रही हैं। शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ इस फिल्म में कृति की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ हो रही है।

