सम्बंधित जानकारी
- विधु विनोद चोपड़ा के भाई का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
- दिलीप कुमार के निधन पर पीएम मोदी ने फोन करके दी थी सांत्वना, सायरा बानो ने जताया आभार
- सायरा की जिंदगी का ‘कोहिनूर’ चला गया
- दिलीप कुमार पर जब एक जासूसी प्रकरण के सिलसिले में उनके घर की गई थी दबिश
- राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक हुए दिलीप कुमार, नम आंखों से सायरा बानो ने दी अंतिम विदाई
हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर रामसे ब्रदर्स के कुमार रामसे का निधन
Photo - Twitter
खबरों के अनुसार कुमार रामसे का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। वह 85 साल के थे। कुमार रामसे सात भाईयों में सबसे बड़े थे। इससे पहले 2019 में रामसे ब्रदर्स में से एक श्याम रामसे का 67 साल की उम्र में निधन हो गया था।
कुमार रामसे के बड़े बेटे गोपाल ने बताया कि उनके पिता ने हीरानंदानी में अपने आवास में अंतिम सांस ली। आज सुबह साढ़े पांच बजे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। वह बहुत शांति से चले गए। कुमार के परिवार में उनकी पत्नी शीला और तीन बेटे राज, गोपाल और सुनील हैं।
रामसे ब्रदर्स बैनर के तले 25 से भी ज्यादा फिल्में बनी और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की। उनकी फिल्मों को B बिग्रेड के तौर पर गिना जाता था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल कर देती थी।
