kalsarpa dosh calculator
✕

कृति सेनन और आदित्य रॉय कपूर करेंगे मोहित सूरी की फिल्म

Updated: बुधवार, 7 मार्च 2018 (12:12 IST)
कृति सेनन और आदित्य रॉय कपूर जल्द ही एक साथ एक रोमांटिक थ्रिलर में नज़र आने वाले हैं। जी हां, यह जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर नज़र आएगी और वो भी रोमांटिक फिल्म में। 
 
बरेली की बर्फी एक्ट्रेस कृति और आशिकी 2 फेम आदित्य पहली बार मोहित सूरी की एक रोमांटिक फिल्म में साथ नज़र आएंगे। खबर थी कि आदित्य अपने दोस्त मोहित के साथ मिलकर कुछ बढ़िया कंटेंट पर फिल्म बनाना चाहते थे। अब इस फिल्म से वे बहुत खुश हैं। 

ALSO READ: मां श्रीदेवी के बगैर जन्मदिन ऐसे मनाया जाह्नवी कपूर ने
फिल्म की कहानी लव ट्राएंगल पर आधारित होगी, जिसमें एक लड़की और दो लड़के होंगे। फिल्म के एक हीरो तो आदित्य ही हैं और हीरोइन के रूप में मेकर्स ने कृति को साइन करने की बात कही। हालांकि कृति फिलहाल अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में लगी हुई हैं। लेकिन खबर के मुताबिक उन्होंने हामी भर दी है। दूसरे हीरो की तलाश जारी है। 
 
मोहित सूरी, आदित्य और कृति के साथ फिल्म बनाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कृति के साथ फिल्म को लेकर कई मुलाकातें भी की। कृति सेनन फिलहाल फिल्म अर्जुन पटियाला में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ भी हैं। चंडीगढ़ से शूटिंग कर वापस आने के बाद ही यह फिल्म साइन हो पाएगी और कृति फिल्म को अपनी डेट्स देंगी। 
 
मोहित और आदित्य इससे पहले आशिकी 2 में साथ काम कर चुके हैं। कृति के साथ वे पहली बार काम करेंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इस पर जल्द ही काम शुरू होगा। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख