गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Jhanvi Kapoor, Birthday, Khushi Kapoor, Anshula Kapoor, Sonam Kapoor
Written By

मां श्रीदेवी के बगैर जन्मदिन ऐसे मनाया जाह्नवी कपूर ने

मां श्रीदेवी के बगैर जन्मदिन ऐसे मनाया जाह्नवी कपूर ने - Jhanvi Kapoor, Birthday, Khushi Kapoor, Anshula Kapoor, Sonam Kapoor
श्रीदेवी की लाड़ली बेटी जाह्नवी कपूर का 6 मार्च को जन्मदिन था। अपनी मां के निधन के बाद जाह्नवी ने अपने जन्मदिन के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी उन्हें डेडिकेट किया था। अब खबर आई है कि श्रीदेवी के अपनी बेटी के जन्मदिन को लेकर कुछ बड़े प्लान थे। 
 
श्रीदेवी अपनी बेटी के जन्मदिन को बहुत खास मनाना चाहती थीं। जाह्नवी का बॉलीवुड में डेब्यु भी होने वाला था। इसलिए दोगुनी खुशी सेलीब्रेट होने वाली थी। लेकिन उनके जन्मदिन के 10 दिन पहले ही श्रीदेवी चल बसी और अब पूरा देश उनके परिवार को सांत्वना देने में लगा है। 
 
सूत्र ने बताया कि बोनी कपूर चाहते है कि जाह्नवी के जन्मदिन पर कोई उन्हें सांत्वना ना दे। वे एक अच्छे दिन की तरह उसे सेलीब्रेट करना चाहते हैं जैसा कि उनकी मां चाहती थीं। 
 
जाह्नवी के जन्मदिन के लिए उनके कज़िंस इकट्ठा हुए। सोनम कपूर, खुशी कपूर, रिया कपूर भी उनके सेलीब्रेशन पर मौजूद थीं। पापा बोनी कपूर के साथ मिलकर उन्होंने केक काटा। इसके पहले दिन में उन्होंने एक ओल्ड एज होम में जाकर बच्चों के साथ केक काटे। जाह्नवी खुश थीं और उन्होंने अपना जन्मदिन सिंपल तरीके से मनाया। 
 
शाम में उनकी बर्थडे पार्टी में उनकी कज़िन शनाया कपूर, सोनम कपूर, अंशुला कपूर और चाचा संजय कपूर भी मौजूद थे। संजय कपूर ने घर के बच्चों की एक पिक्चर पोस्ट की। इसके अलावा सोनम कपूर के दोस्त आनंद आहूजा ने भी उनकी पिक्चर पोस्ट की। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर जाह्नवी को बधाई देते हुए लिखा सबसे स्ट्रॉन्ग गर्ल जो आज वुमन बन गई है। 
 
जाह्नवी के बर्थडे विशेज़ में सबका ध्यान खींच रहे हैं उनके एक खास दोस्त। जाह्नवी के बर्थडे पर उनके एक दोस्त अक्षत राजन ने दोनों की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। जिस पर जाह्नवी ने उन्हें प्यारा सा जवाब भी दिया। यह तस्वीर खासी चर्चाओं में है। 
ये भी पढ़ें
शम्मी आंटी को अमिताभ बच्चन ने बताया परिवार का हिस्सा