kalsarpa dosh calculator
✕

शम्मी आंटी को अमिताभ बच्चन ने बताया परिवार का हिस्सा

Updated: बुधवार, 7 मार्च 2018 (12:02 IST)
बॉलीवुड की शम्मी आंटी यानी ​​नर्गिस रबादी का 89 वर्ष की उम्र में मंगलवार (6 मार्च) को निधन हो गया। उनके निधन पर पूरा बॉलीवुड गमगीन है। 
 
नर्गिस रबादी काफी अनुभवी एक्टर थीं। बढ़ती उम्र और बीमारी की वजह से उनका निधन हुआ। निधन की खबर मिलते ही कई कलाकार उनके आखिरी दर्शन को पहुंचें। 
 
अंतिम संस्कार में बोमन ईरानी, वहीदा रहमान, फराह खान, प्रिया दत्त, फरीदा जलाल और अन्नु कपूर जैसे कई कलाकार शामिल हुए। जो शरीक नहीं हो पाए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त किया। 
 
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी दुखी दिखाई दिए। उन्होंने ट्वीट किया कि शम्मी आंटी उनके परिवार के जैसे थी। उन्होंने शम्मी आंटी के कुछ फोटो भी पोस्ट किए और यह भी बताया कि शम्मी आंटी का वास्तविक नाम नर्गिस था। 
 
इंडस्ट्री में उन्हें शम्मी आंटी नाम से ही जाना जाता था। उन्होंने अपने समय के कई बड़े एक्टर्स दिलीप कुमार, किशोर कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया। 
 
उनकी सफल फिल्मों में हाफ टिकट, खुदा गवाह, कुली नंबर 1, हम साथ साथ हैं जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वे ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने टीवी पर भी अपना नाम कमाया। 
 
 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख