Daily Horoscope
✕

कृति सेनन से फैन ने पूछा- कब रिलीज होगी 'मिमी'? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

Updated: शुक्रवार, 11 जून 2021 (17:36 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के पास बैक टू बैक कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। इन्हीं में से एक फिल्म 'मिमी' है। इस फिल्म में कृति एक सेरोगेट मदर के किरदार में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस को इस किरदार में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 
वहीं अब कृति ने मिमी की रिलीज डेट को लेकर हिंट दी है। दरअसल, कृति ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजित किया था। जिसमें उनके फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे। इसी सेशन के दौरान कृति ने अपने फैंस को मिमी की रिलीज डेट को लेकर हिंट दे दी है।
 
कृति से फैन ने पूछा कि, अपकमिंग सोलो लीड फिल्म मिमी कब रिलीज होनेवाली है? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, मुझे आपको बताने की अनुमति नहीं है, लेकिन.. मुझे पता है। यह बहुत जल्द रिलीज होनेवाली है, बस इतना ही मैं कह सकती हूं।
 
एक यूजर ने कृति से पूछा कि जैसलमेर में आगामी फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग में उन्हें कैसा लगा, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ फिर से नजर आएंगी। कृति ने इसके जवाब में एक किले के ऊपर खुले नीले आकाश की एक तस्वीर, जो सफेद बादलों से भरा हुआ था, साझा की, और लिखा, वह बहुत शानदार थी और मैं आसमान को बहुत मिस कर रही हूं।
 
बी-टाउन की यह लीडिंग लेडी, हॉरर कॉमेडी में वरुण धवन के साथ भेड़िया, राजकुमार राव के साथ ‘हम दो हमारे दो’, टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन-फ्लिक ‘गणपथ’ और मिमी, बच्चन पांडे और आदिपुरुष के अलावा एक अन्य अघोषित परियोजना में भी दिखाई देंगी।
 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख