1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Komal nahta on irrfan khan disease

दोस्त ने इरफान खान को ब्रेन ट्यूमर होने की बात को बताया अफवाह

इरफान खान
हाल ही में एक्टर इरफान खान ने बताया था कि वे किसी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। यह खबर आग की तरह फैल गई और उनके फैंस परेशान होने लगे। हालांकि इरफान खान ने यह भी कहा था कि वे जल्द ही बीमारी के बारे में सभी को बताएंगे, इसके बावजूद लोगों ने अफवाह फैला दी कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। 
 
लोगों की अफवाहों के मुताबिक इरफान को ग्लिबोब्लास्टमा मल्टीफॉर्म (जीबीएम) ग्रेड IV नामक एक ब्रेन ट्यूमर है, जो बहुत खतरनाक बीमारी है। इन सभी अफवाहों को बंद करने के लिए इरफान के दोस्त और ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने बयान दिया है कि उन्हें ऐसी कोई बीमारी नहीं है और वे फिलहाल दिल्ली में हैं। 
 
कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए सभी को समझाया कि इरफान खान अस्वस्थ ज़रूर हैं, लेकिन उनके बारे में एक या दो घंटो से जो भी खबरें आ रही हैं सब अफवाह है। इसी तरह उनके अस्पताल में भर्ती होने वाली सभी खबरें भी गलत हैं। इरफान फिलहाल दिल्ली में हैं और यही सच है। 
 
इरफान के मुताबिक वे अपनी बीमारी का पता लगा रहे हैं। इसके लिए उन्हें 10 दिन का समय लगेगा। उन्होंने सभी से गुज़ारिश भी की है कि वे अपनी अटकलें ना लगाए। इस बारे में पता लगते ही इरफान ही सभी को बता देंगे। इरफान जल्द ही अपनी पीकू की को-स्टार दीपिका पादुकोण के साथ एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं। 
अगला लेख
इरफान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती नहीं हैं