1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. koffee with karan season 7 gift hamper will be filled with exciting things

कॉफी विद करण 7 : इन महंगी चीजों से भरा होगा करण जौहर का हैंपर

Koffee With Karan Season 7
करण जौहर अपने शो 'कॉफी विद करण' के एक और तड़कते भड़कते ब्रैंड न्यू सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं। यह शो अपने सुपरस्टार गेस्ट्स, मजेदार बातचीत और कॉन्ट्रोवर्शियल सवालों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरता है। अब शो का 7वां सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। 

 
जब से 'कॉफी विद करण 7' की घोषणा हुई है, तब से यह सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार भी शो में कई मशहूर सेलिब्रिटी नजर आने वाले हैं। फैंस को करण और सेलेब्स की गॉसिप खासा पसंद आती हैं। इस शो का सबसे मजेदार सेक्शन होता है 'रैपिड फायर राउंड'।
 
करण अपने शो में रैपिड फायर राउंड जीतने पर एक हैंपर गिफ्ट करते हैं। आइए आपकों बताते हैं इस बार हैंपर में क्या खास होने वाला है। यह हैंपर कई महंगी और कीमती चीजों से भरा होगा। खबरों के अनुसार इस हैंपर में पर्सनल रोस्टेड कॉफी, कॉफी फ्रेंच प्रेस, कॉफी मग, ब्राउनी, ब्लूटूथ स्पीकर, आईफोन, होम डेकर वाउचर, हैंडमेड साबुन, ब्यूटी प्रोडक्ट और चॉकलेट होगी। 
 
हाल ही में 'कॉफी विद करण 7' का ट्रेलर सामने आया है। इसमें नए सीजन में आने वाले कुछ सेलेब्स की झलक पेश की गई है, जिसमें अक्षय कुमार, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, सामंथा और कियारा आडवाणी का नाम शामिल है।
 
इस नए सीजन के हर एपिसोड को करण जौहर करेंट इवेंट्स और ट्रेंडिग कन्वर्सेशन पर एक मोनोलॉग के साथ ओपन करेंगे और शो में अपने गेस्ट को नॉटी और नाइस तरीकेसे इंट्रोड्यूस करेंगे। इसके सिग्नेचर रैपिड-फायर सेगमेंट के साथ शो में कुछ न्यू एडिशन्स किए गए हैं, जिसमें कॉफी बिंगो, मैश्ड अप जैसा और भी बहुत कुछ शामिल है। 
 
अगला लेख
रेड ड्रेस में हुमा कुरैशी का हॉट अंदाज, 35 की उम्र में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान