dharma sangrah
✕

आमिर खान ने रोहित शेट्टी को बताया 'क्रिकेटर', सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

Updated: शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (18:24 IST)
करण जौहर अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के नए सीजन के साथ वापस लौट चुके हैं। हाल ही में इस शो में आमिर खान और करीना कपूर बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे। इस दौरान दोनों स्टार्स ने करण जौहर के कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। 

 
शो में आमिर खान ने अपने वन लाइनर से फैंस का दिल जीत लिया वहीं कुछ ऐसा भी कह दिया जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड में आमिर से तीन क्रिकेटर्स के नाम बताने के लिए कहा। इसपर आमिर ने विराट कोहली का नाम लिया। इसके बाद वह रोहित शर्मा का नाम लेने वाले थे, लेकिन आमिर ने गलती से रोहित शर्मा की जगह रोहित शेट्टी बोल दिया।
 
आमिर खान ने अपनी गलती को तुरंत सही कर लिया। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। सोशल मीडिया पर आमिर खान के मीम्स की बाढ़ आ गई है। 
 
एक यूजर ने लिखा, 'बाय द वे आमिर खान ने कॉफी विद करण में रोहित शर्मा को रोहित शेट्टी कह दिया।' एक अन्य ने 'रोहित शेट्टी पर काबू नहीं पा सकते।' 
 
बता दें कि आमिर खान और करीना कपूर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में मोना सिंह और नागा चैतन्य भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं। 
 

Show comments

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख