Daily Horoscope
✕

तनुश्री दत्ता की भविष्यवाणी, अगले साल दिवालिया होगा बॉलीवुड

Updated: शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (17:49 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता फिल्मों में भले ही अब कम नजर आती हो, लेकिन वह कॉन्ट्रोवर्सी के चलते छाई रहती हैं। तनुश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने बेबाक विचार फैंस के साथ शेयर करती हैं। वह लगातार बॉलीवुड के खिलाफ बोलती नजर आती हैं। 

 
अब तनुश्री ने बॉलीवुड को लेकर एक चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने भविष्यवाणी की है कि बॉलीवुड के कई कलाकार अगले साल तक दिवालिया हो जाएंगे। एक्ट्रेस ने लिखा, मेरी भविष्यवाणी है कि 31 दिसंबर 2022 तक फाइनेंसर्स बॉलीवुड फिल्मों और प्रोजेक्ट की फंडिंग करना बंद कर देंगे। साथ ही कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और कलाकार अप्रैल 2023 तक दिवालिया हो जाएंगे। दिलाविया हुए लोगों की इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल होंगे।
 
Photo - Instagram
उन्होंने आगे लिखा, ओटीटी पर आने वाली फिल्मों को भी काफी कम दर्शक मिलेंगे। लोग अब दुनियाभर के कंटेंट ज्यादा देखेंगे, जो हिंदी या दूसरी क्षेत्रीय भाषा में डब किए गए हैं। साउथ की फिल्में भी कुछ लोग देखेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें थोड़ा संघर्ष करना होगा। 
 
तनुश्री ने लिखा, साउथ के सितारे बैकलैश के डर से बॉलीवुड छोड़ देंगे। लोग बॉलीवुड ओर इसके कलाकारों के खिलाफ हो जाएंगे। मैंने ये सब जो भी कहा और लिखा है उसे याद रखना, जब ऐसा समय आएगा।
 
बता दें कि तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर भुचाल ला दिया था। इसके बाद कई एक्ट्‍रेस ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया था। तनुश्री भारती की मीटू मूवमेंट का चेहरा थीं। 
 

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख