Daily Horoscope
✕

लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है राजू श्रीवास्तव का परिवार, जानिए फैमिली में कौन-कौन?

Updated: बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (15:51 IST)
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को निधन हो गया। राजू को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते वक्त हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजू ने कॉमेडियन, अभिनेता और राजनीतिज्ञ के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई।
 
राजू श्रीवास्तव के निधन से उनके परिवार पर जहां दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं इंडस्ट्री में भी शोक की लहर छा गई है। राजू अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। आइए जानते हैं राजू श्रीवास्तव के परिवार में कौन-कौन हैं।
 
राजू एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म 25 दिसम्बर 1963 को कानपुर में हुआ था। परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। इनके पिता का नाम रमेश चंद्र श्रीवास्तव और माता का नाम सरस्वती श्रीवास्तव था। 
 
राजू श्रीवास्तव के पिता एक जाने-माने कवि थे। जिनको लोग बलाई काका के नाम से जानते थे। वहीं मां एक गृहणी थी। राजू ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई कानपुर से ही की है। उन्हें बचपन से ही मिमिक्री का बहुत शौक था।
 
राजू श्रीवास्तव की पत्नी का नाम शिखा श्रीवास्तव हैं। वह हाउसवाइफ हैं। राजू और शिखा की शादी साल 1993 में हुई थी। राजू की दो बच्चें भी हैं। एक बेटा और एक बेटी।
 
राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। राजू के बेटे का नाम आयुष्मान है। आयुष्मान सितार वाद हैं। वो कई लाइव शो में परफॉर्म कर चुके हैं।
 
राजू के पांच भाई और एक बहन हैं। राजू अपनी फैमिली लाइफ को प्राइवेट रखना ही पसंद करते थे। राजू श्रीवास्तव के छोटे भाई का नाम दीपू श्रीवास्तव है। वो भी पेशे से कॉमेडियन हैं।
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख