1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kirron kher is suffering from blood cancer

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं किरण खेर, मुंबई में चल रहा इलाज

Kirron Kher
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार वह इन दिनों ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। उनका इलाज मुंबई में चल रहा है। किरण खेर एक्टर अनुपम खेर की पत्नी हैं। किरण को कैंसर होने की खबर सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

 
इस बात की जानकारी बीजेपी के एक सहयोगी ने दी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि 68 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद किरण खेर को पिछले साल बीमारी का पता चला था। फिलहाल वे इलाज के बाद ठीक हो रही हैं।
 
किरण को मल्टीपल मायलोमा है जो एक प्रकार के बल्ड कैंसर है और एक्ट्रेस इससे पीड़ित हैं। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस के परिवार की तरफ से इस पर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 
किरण खेर ने साल 1990 में हिन्दी सिनेमा में निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म सरदारी बेगम से कदम रखा, इस फिल्म के लिए उनको कई अवॉर्ड से नवाजा गया था। इतना ही नहीं ऋतुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म बैरीवाली के लिए एक्ट्रेस को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।