Daily Horoscope
✕

Kiara Siddharth Wedding: सुबह 4 बजे तक चली संगीत सेरेमनी, मेहमानों को मोबाइल इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं

Updated: सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (15:43 IST)
इस समय सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर चर्चा है। 7 फरवरी को जैसलमेर में ये दोनों कलाकार एक-दूसरे के होने जा रहे हैं। मुंबई से कई सेलिब्रिटीज वहां पहुंच चुकी है। 
 
सिद्धार्थ और कियारा के नजदीकी रिश्तेदार भी इस खुशी के मौके में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। सिद्धार्थ की नानी भी व्हील चेयर पर बैठकर शादी में शामिल होने आई हैं। वे बेहद खुश हैं और कहा है कि वे दोनों को आशीर्वाद देने के लिए आई हैं। 
 
फंक्शन शुरू हो चुके हैं। 5 फरवरी को संगीत सेरेमनी थी और इसमें खूब धूम-धड़का हुआ। 5 फरवरी को देर रात शुरू हुआ फंक्शन सुबह 4 बजे तक चलता रहा। बताया जा रहा है कि इस मौके पर नजदीकी लोगों ने परफॉर्म किया। सिद्धार्थ और कियारा की खूब नाचे। 
 
सूर्यगढ़ पैलेसे जहां शादी है वहां भारी सुरक्षा बरती जा रही है। सौ से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स तैनात हैं। शादी में मोबाइल का इस्तेमाल करने की मेहमानों को भी इजाजत नहीं है। 
 
शादी में नजदीकी लोगों को बुलाया है। करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, ईशा अंबानी, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत पहुंच चुके हैं। कुछ लोग आज शाम तक पहुंचेगे। 
 
प्राइम वीडियो ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर दोनों की फिल्म 'शेरशाह' की है। इस तस्वीर में राजस्थान का फोर्ट भी नजर आ रही है। इसके बाद से कियारा-सिद्धार्थ की शादी की ओटीटी स्ट्रीमिंग के कयास लगाए जाने लगे। 

Show comments

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

'हनुमान अंश' की सफलता पर ऋचा चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इसे कंटेंट सिनेमा का लैंडमार्क कहना जल्दबाजी

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जेल ही सही जगह’, 2 करोड़ जमा करने का आखिरी मौका

यामी गौतम का ‘नई नवेली’ में दिखेगा सबसे अलग अवतार, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज

विजय सलगांवकर की तरह मेकर्स ने छिपाया था बड़ा राज, ऐसे सीक्रेट रखा गया 'दृश्यम 3' का क्लाइमेक्स

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख