1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kiara advani sidharth malhotra wedding video viral on social media

वरमाला पहनाने के बाद कियारा आडवाणी ने किया सिद्धार्थ मल्होत्रा को किस, सामने आया खूबसूरत वेडिंग वीडियो

Kiara Advani
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद कपल ने अपनी वेडिंग तस्वीरें भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग शेयर की थी।

 
अब कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी का एक खूबसूसूरत वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में कियारा दुल्हन बनी वरमाला के लिए एंट्री लेती नजर आ रही हैं। वहीं सिद्धार्थ उनका इंतजार करते दिख रहे हैं।
 
वीडियो में कियारा आडवाणी डांस करती हुई सिद्धार्थ के बाद जाती दिख रही हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। वरमाला पहनाने के बाद कियारा और सिद्धार्थ एक-दूसरे को किस करते भी दिख रहे हैं। 
 
वीडियो में सिद्धार्थ और कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी फिल्म 'शेरशाहा' का गाना 'सुन माही सुन रांझा' सुना जा सकता हैं। फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
 
बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैमिली और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। शादी के बाद इस कपल ने बीते दिन दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। अब सिद्धार्थ और कियारा 12 फरवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इतनी महंगी घड़ी पहनते हैं शाहरुख खान, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान