Daily Horoscope
✕

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' का नया पोस्टर रिलीज, इस किरदार में नजर आएंगी कियारा आडवाणी

Updated: रविवार, 18 जुलाई 2021 (16:18 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म शेरशाह में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म करगिल वॉर के हीरो परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायॉपिक है। फिल्म के टीजर और रिलीज डेट के बाद फिल्म से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।

 
फिल्म के नए पोस्टर में कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा का हाथ पकड़े बैठी नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा, जो वादा सबसे ज्यादा मायने रखता है वो दो दिलों के बीच है और ये कहानी ऐसे ही वादों को दिखाती है जो पूरी जिंदगी और जिंदगी के बाद भी निभाए जाते हैं। 
 
इस फिल्म में कियारा आडवाणी कैप्टन विक्रम बत्रा की मंगेतर डिंपल चीमा के किरदार में नजर आएंगी। विक्रम बत्रा और डिंपल का रिलेशन केवल 4 साल का था। कैप्टन के शहीद होने के बाद भी डिंपल ने जिंदगीभर शादी नहीं करने की कसम खा ली।
 
इस फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा की पूरी कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं जबकि शिव पंडित, राज अर्जुन, प्रणय पचौरी, हिमांशु अशोक मल्होत्रा, निकितिन धीर, अंकिता गोराया, अनिल चरणजीत, साहिल वैद, शाताफ फिगर और पवन चोपड़ा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 12 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 
 

Show comments

रश्मिका मंदाना स्टारर 'मैसा' की रिलीज टली, बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने के लिए मेकर्स ने लिया फैसला

बॉलीवुड के बड़े बैनर्स ने क्यों साधी चुप्पी? 450 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान अंश' के निर्देशक का छलका दर्द

शादी के 6 साल बाद पति वीर साहू से अलग होने जा रहीं सपना चौधरी, तलाक की अर्जी की दायर

फिर गूंजेगा 'जपनाम', बॉबी देओल की 'आश्रम 4' की शूटिंग हुई पूरी, मेकर्स ने BTS तस्वीर शेयर कर दी बड़ी अपडेट

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार मंच पर दिखे टाइगर श्रॉफ, 'देवा श्री गणेशा' पर किया जबरदस्त डांस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख