1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. khushi kapoor wishes father boney kapoor happy birthday
Written By
पुनः संशोधित गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (14:17 IST)

खुशी कपूर ने पिता बोनी कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- बहुत प्यार करती हूं...

बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर 11 नवंबर को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों की तरफ से उन्हें बधाई मिल रही है। बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया है।

 
खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर बोनी कपूर और अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्रीदेवी बोनी की बाहों में नजर आ रही हैं।
 
Photo - Instagram
तस्वीर के साथ खुशी कपूर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पापा, आपको बहुत प्यार करती हूं।' इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कपूर परिवार में कोई खुशी का मौका पड़ता है तो सभी बोनी के साथ श्रीदेवी की तस्वीर जरूर लगाते हैं। हर किसी को श्रीदेवी की याद आ जाती है।
 
बता दें कि श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां हैं जान्हवी और खुशी कपूर। जान्हवी कपूर जहां बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। वहीं खुशी फिल्मों में आना चाहती हैं या नहीं यह अभी तय नहीं है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 
 
श्रीदेवी का 22 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था। अभिनेत्री दुबई में मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं। वह आखिरी बार फिल्म मॉम में नजर आई थीं।
 
ये भी पढ़ें
हॉटनेस दिखाने के लिए मल्लिका शेरावत की कमर पर रोटियां सेंकना चाहता था प्रोड्यूसर