dipawali
✕

वेब सीरीज 'फर्जी' से सामने आया केके मेनन का कैरेक्टर वीडियो

Updated: गुरुवार, 19 जनवरी 2023 (15:24 IST)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और साउथ स्टार विजय सेतुपति राज और डीके की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'फर्जी' से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरीज में केके मेनन, राशि खन्ना, अमोल पालेकर, रेजिना कैसेंड्रा और भुवन अरोड़ा भी अहम‍ किरदार में हैं। 

 
बीते दिनों इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब प्राइम वीडियो ने फर्जी को लेकर चल रही चर्चा को बढ़ाते हुए मंसूर दलाल के रूप में के के मेनन के कैरेक्टर वीडियो को जारी कर दिया है। 
 
सीरीज में केके मेनन नकली किंगपिन की भूमिका निभा रहे हैं, जिसने माइकल उर्फ विजय सेतुपति को चौंका रखा है क्योंकि वह उसे पकड़ने और जालसाजी वाले नेटवर्क को खत्म करने के लिए निकल पड़ा है। तेजतर्रार किंगपिन, मंसूर भारतीय जालसाजी नेटवर्क के पीछे का चेहरा है।
 
केके मेनन ने इस बारे में बात करते हुए कहा, मैं डिजिटल स्पेस में इस तरह की अलग-अलग भूमिकाएं निभाने के लिए भाग्यशाली रहा हूं। फ़र्ज़ी में मेरा किरदार अलग तरह का है और उसका अपना ही स्वैग है। एक अभिनेता के लिए अभिनय को किनारे पर रखना और फिर भी उसे बनाए रखना बहुत दिलचस्प है। मैंने इसे पूरा एन्जॉय किया है क्योंकि यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में एक कलाकार के रूप में आप निश्चित नहीं हैं और आप हर बार अपने निर्देशकों की प्रतिक्रिया को उत्सुकता से देखते हैं कि क्या आप सही नोट को हिट किया है। 
 
उन्होंने कहा, फर्जी एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर है, जिसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक राज और डीके ने बनाया है। उनके साथ सहयोग करना और इस प्रोजेक्ट पर अभिनेताओं के इतने प्रतिभाशाली पूल के साथ काम करना कमाल का था। मैं सीरीज के लॉन्च होने और इसके प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने का इंतजार नहीं कर सकता।
 
वेब सीरीज फर्जी राज और डीके के सिग्नेचर ह्यूमर के साथ एक आठ-एपिसोड की क्राइम थ्रिलर है, जिसे एक चतुर अंडरडॉग स्ट्रीट आर्टिस्ट की नज़र से बताया गया है जो अभिजात वर्ग का पक्ष लेने वाली प्रणाली को विफल करने का प्रयास कर रहा है। इस सीरीज का प्रीमियर 10 फरवरी से प्राइम वीडियो पर भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का पहला गाना ‘कर मेहनत’ इस दिन होगा रिलीज, सोनू निगम की आवाज जीत लेगी दिल

हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, 'बिग बॉस 20' में छलका रोहित शेट्टी का दर्द

'मेरा दिल टूट गया', मुंबई में शो के बीच शिल्पा राव के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, छलका दर्द

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लवप्रीत की क्लास, पूछा- कैसा चल रहा है मसाज पार्लर?

'पड़ोसी के बम से तेज फटना चाहिए अपना बम.' KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने सुनाया बचपन का दिवाली किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख