Thu, 9 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Katrina Kaif, Tiger Zinda Hai

दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए कैटरीना लेंगी ट्रेनिंग

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के लिए विशेष प्रशिक्षण लेने जा रही हैं। वे एक्शन सीक्वेंस के लिए प्रशिक्षण लेंगी जिससे स्टंट ठीक लगे। कैटरीना के लिए 'टाइगर जिंदा है' काफी महत्वपूर्ण फिल्म है क्योंकि उनकी पिछली फिल्में दो फिल्में लगातार फ्लॉप हो चुकी हैं।
 
'टाइगर जिंदा है' में कैटरीना कुछ भी गड़बड़ी नहीं करना चाहती हैं। कैटरीना फिल्म के स्टंट को ठीक ढंग से करने के लिए विशेष प्रशिक्षण लेने वाली हैं। फिल्म में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए कैटरीना चाकू सहित कई हथियारों से लड़ते नजर आएंगी। इसके लिए कैटरीना बहुत ही कठिन प्रशिक्षण करने वाली हैं उसके बाद वह 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग करने फिर से जाएंगी। 
 
कैटरीना को रेजा ट्रेनिंग देंगे। रेजा से ही उन्होंने 'धूम 3' के एक्शन सीन के लिए ट्रेनिंग ली थी। ये ट्रेनिंग खासकर एक नागरिक को एक सैनिक में बदलने की ट्रेनिंग होती है।(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
ये सपना पूरा करने के लिए पैसे नहीं है: शाहरुख खान