ganesh chaturthi
✕

कैटरीना कैफ ऐसे मना रही हैं अपना 35वां जन्मदिन

Updated: सोमवार, 16 जुलाई 2018 (13:55 IST)
बॉलीवुड की क्युट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का 16 जुलाई को 35वां जन्मदिन है। कैटरीना ने बी-टाउन में बहुत पहचान बनाई है। डॉल कैरेक्टर से लेकर एक्शन एक्ट्रेस तक का सफर उन्होंने बहुत ही अच्छे तरह से निकाला है। उनके इस खास दिन पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। 
 
सभी जानना चाहते हैं कि कैटरीना आखिर अपना यह जन्मदिन कैसे सेलीब्रेट करने वाली हैं। ऐसे में फैंस को यह जानकर निराशा होगी कि कैटरीना फिलहाल भारत में ही नहीं हैं। वे इंग्लैंड में हैं और अपनी कुछ बहनों और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे एंजॉय कर रही हैं। 
 
कैटरीना ने हाल ही में इंटरव्यू में बताया था कि वे उन्हें बर्थडे बहुत पसंद है। ये दिन अपने प्यारे लोगों के साथ एंजॉय करने के लिए सबसे बेहतर होता है। कैटरीना ने बताया कि वे फिलहाल इंग्लैंड के बाहर कंट्रीसाइड में अपनी बहनों के साथ हैं। यहां कोई खास प्लान नहीं है लेकिन वे यह दिन अपनी दोस्तों और बहनों के साथ मस्ती कर बिताना चाहती हैं। यह मस्ती करने, शांत रहने और आराम करने वाला दिन है। 
 
कैटरीना ने यह भी बताया कि वे जल्द ही भारत लौटकर अपने दबंग टूर को पूरा करेंगी। साथ ही वे आनंद एल राय की फिल्म 'ज़ीरो' की शूटिंग खत्म करने वाली हैं। फिल्म में उनका एक गाना शूट होना बाकी है। शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' के अलावा कैटरीना, आमिर खान के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में भी नज़र आएंगी। कैटरीना बॉलीवुड के हर सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख