Daily Horoscope
✕

'भूल भुलैया 2' के बाद, कार्तिक आर्यन ने पूरी की 'फ्रेडी' की शूटिंग, फराह खान ने कही यह बात

Updated: गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (17:14 IST)
कार्तिक आर्यन इन दिनों लगातार शूटिंग में व्यस्त है। अभिनेता ने हाल ही में 'भूल भुलैया 2' का शेड्यूल पूरा किया था, जिसके बाद उन्होंने फ्रेडी की शूटिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान कार्तिक ने बीच में कोई ब्रेक नहीं लिया और कम समय में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली। 

 
जब कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का शेड्यूल खत्म होने की घोषणा की, तो उन्होंने अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया कि वह इतनी जल्दी शूटिंग कैसे खत्म कर रहे हैं। फराह खान ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछा, How fast r u finishing movies???
 
कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, Its a Wrap !! A character that will always stay like a shadow with me #Freddy will see you at the theatres 
 
पोस्ट पर उनका कैप्शन बहुत कुछ बयां कर रहा है जैसा कि वे लिखते हैं, यह करैक्टर हमेशा उनके साथ शैडो की तरह रहेगा। फैंस यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि अलाया और कार्तिक उनके लिए क्या ले कर आ रहे है। फ्रेडी की शूटिंग अगस्त के शुरुआती दिनों में शुरू हुई थी और फिल्म को कम समय में पूरा कर लिया गया है।
 
कार्तिक ने इस फिल्म के लिए 'ऑल वर्क एंड नो प्ले' का मोटो अपनाया था, दोनों ने पहले शेड्यूल के लिए महाबलेश्वर में शूटिंग की थी और मुंबई लौटने के तुरंत बाद दूसरा शेड्यूल शुरू कर दिया था। इस फिल्म में कार्तिक के साथ अलाया एफ नजर आएंगी।
 
फ्रेडी के अलावा, अलाया एफ के पास अनुराग कश्यप के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म है और उनकी लाइनअप में एकता कपूर के साथ 'यू टर्न' है। वही, कार्तिक के पास 'धमाका', 'फ्रेडी' और 'भूल भुलैया 2' है।
 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख