Hanuman Chalisa
✕

कन्नड़ एक्ट्रेस सौजन्या ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी मिली लाश

Updated: गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (16:41 IST)
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से बीते कुछ दिनों में कई चौंकाने वाली खबरें सामने आई है। वहीं अब खबर आ रही है कि कन्नड़ टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सौजन्या ने आत्महत्या कर ली है। 
 
बताया जा रहा है कि सौजन्या का शव बेंगलुरु के दक्षिणी जिले में कुंबलगोडु के एक अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। उनके घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि, उन्होंने ये कदम क्यों उठाया, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। 
 
खबरों के अनुसार पुलिस ने बताया है कि सौजन्या दक्षिणी जिले में कुंबलगोडु के एक अपार्टमेंट में अकेली रहती थीं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब उसे तोड़ा गया तो अंदर एक्‍ट्रेस की लाश फंदे से झूल रही थी। सौजन्या के पैरों पर टैटू के निशान से उनकी पहचान की गई।
 
सौजन्या ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सौजन्या ने अपने सुसाइड नोट में परिवार से माफी मांगी है। उन्होंने यह सुसाइड नोट 27 सितंबर को लिखा था। 
 

Show comments

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख