शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kartik aaryan test covid 19 positive ask fans to pray for him
Written By
Last Updated : सोमवार, 22 मार्च 2021 (15:43 IST)

कार्तिक आर्यन भी हुए कोरोना का शिकार, बोले- पॉजिटिव हो गया, दुआ करो...

कार्तिक आर्यन भी हुए कोरोना का शिकार, बोले- पॉजिटिव हो गया, दुआ करो... - kartik aaryan test covid 19 positive ask fans to pray for him
देश में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बीते कुछ दिनों में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामारी का शिकार हो चुके हैं। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 
कार्तिक आर्यन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ' पॉजिटिव हो गया, दुआ करो।' इसके साथ कार्तिक ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें प्लस का साइन बना हुआ है।
 
कार्तिक का यह ट्वीट सामने आते ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे हैं। कार्तिक इन दिनों फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म पर फिलहाल काम को रोक दिया गया।
 
फिल्म जगत में लॉकडाउन हटने के बाद विभिन्न प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू हो गया था। इस दौरान कई बॉलीवुड के कलाकारों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपेयी, आशीष विद्यार्थी हाल ही में इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 
 
ये भी पढ़ें
फिल्म 'थलाइवी' के लिए कंगना ने बढ़ाया था इतने किलो वजन, ट्रेलर रिलीज से पहले शेयर की तस्वीरें