dharma sangrah
✕

करीना कपूर ने कोरोना को दी मात, पोस्ट शेयर करके बोलीं- मुझे अपने बच्चों को पहले की तरह...

Updated: शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (12:54 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद उन्हें घर में ही क्वारंटीन किया गया है। करीना बीते कई दिनों से घर में ही क्वारंटीन थीं और डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रही थीं। अब एक्ट्रेस की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं।

 
करीना कपूर ने एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानाकरी दी है। साथ ही उन्होंने बहन करिश्मा कपूर और पति सैफ अली खान को धन्यवाद भी कहा है। 
 
करीना ने लिखा, मेरी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस मुश्किल घड़ी में हमारा साथ देने के लिए मेरी प्यारी बहन को धन्यवाद। मेरी सबसे प्यारी दोस्त अमृता हम जीत गए। पूनम नैना सहित मेरे सभी दोस्तों और प्रशंसकों को धन्यवाद जिन्होंने हमें अपनी शुभकामनाएं भेजीं और हमारे ठीक होने की प्रार्थना की। 
 
करीना ने बीएमसी का धन्यवाद देते हुए लिखा, बीएमसी का शुक्रिया की उन्होंने सभी चीजों को बहुत ही अच्छी तरह से समझा और हमारा साथ दिया। एसआरएल के डॉक्टर अविनाश फाड़के सबसे बेस्ट हैं। अंत में मैं अपने प्यारे पति का धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने इस पूरे समय में अपना धैर्य बनाए रखा और होटल में अपने परिवार से दूर रहें। सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं सब सुरक्षित रहें। अब मैं चलती हूं मुझे अपने बच्चों को पहले की तरह ही प्यार करना है। 
 
बता दें कि एहतियात के तौर पर करीना कपूर का ओमीक्रॉन जीनोम सीक्वेंस टेस्ट भी करवाया गया था। बीएमसी के मुताबिक, करीना कपूर की ओमीक्रॉन रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 
 
बीते दिनों करीना कपूर सहित अमृता अरोरा, सीमा खान, महीप कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ये सभी सेलेब्स करण जौहर के घर पर हुई एक पार्टी में शामिल होने के बाद संक्रमित हुए थे। इसके बाद इनके परिवार के कुछ सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
 

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख