बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kareena kapoor says i was not the perfect mom did not know how to put a diaper properly
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 16 जुलाई 2021 (12:41 IST)

करीना कपूर को नहीं आता था तैमूर को डायपर तक पहनाना, एक्ट्रेस बोलीं- नहीं थी परफेक्ट मां

करीना कपूर को नहीं आता था तैमूर को डायपर तक पहनाना, एक्ट्रेस बोलीं- नहीं थी परफेक्ट मां - kareena kapoor says i was not the perfect mom did not know how to put a diaper properly
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी किताब को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबल' लॉन्च की है। इस किताब में करीना ने अपने प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस शेयर किया है और कई खुलासे किए हैं।


करीना कपूर ने बताया कि शुरूआत में वह परफेक्ट मॉम नहीं थी। बेबी को लेकर जो भी जिम्मेदारी थी उसे निभाने में करीना को काफी दिक्कतें आती थीं। उन्हें यह भी नहीं पता था कि तैमूर को डायपर कैसे पहनाना है।

करीना ने बताया कि शुरू में मैं परफेक्ट मां नहीं थीं। मुझे तो ये तक नहीं पता था कि तैमूर की पॉटी कैसे साफ करनी है या उसका डायपर ठीक से कैसे पहनाया जाए। कई बार वह सुसु करता था तो लीक हो जाता था क्योंकि उसकी मां ने उसके डायपर को पूरी तरह से नहीं पहनाया था।

करीना ने कहा, आप वही करें जो आपके लिए आसान हो और अच्छे से कर पाओ। जब मां कॉन्फिडेंट और कम्फर्टेबल होती है तो बेबी भी होता है। यही वजह है कि मैं जल्द ही काम पर वापस लौट आई थी। उन्हें पता था कि सिर्फ मां होना की उनकी पहचान नहीं है और इसलिए उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान काम किया और बेबी के जन्म के बाद भी जल्द ही काम पर वापसी की थी।

करीना ने कहा, मुझे याद है मैं तैमूर को छोड़कर नाइट शूट पर गई थी। मैं भले ही बेटे को बहुत मिस कर रही थी, लेकिन मुझे वहां पर प्रोफेशनल रहना पड़ा। जेह के जन्म के बाद भी मैं जल्द ही काम पर लौट आई थी। लेकिन मुझ पर विश्वास करो जब मैं कहती हूं कि तैमूर आज मुझसे बहुत प्यार करता है वो इसलिए क्योंकि उसके होने के तुरंत बाद मुझे अपना जीवन वापस मिल गया, और जेह भी मुझे उतना ही प्यार करता है।
बता दें कि करीना कपूर दो बेटों की मां हैं। करीना और सैफ के पहले बेटे तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। वही उनके दूसरे बेटे का जन्म 21 फरवरी 2021 को हुआ है। करीना के दूसरे बेटे का नाम जेह बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
टीवी शो 'रक्षाबंधन : रसाल अपने भाई की ढाल' में दिखेगा भाई-बहन का अनोखा रिश्ता