dharma sangrah
✕

सैफ अली खान ने अकेले किया हमलावर का सामना, करीना कपूर ने दर्ज कराया पुलिस में बयान

Updated: शनिवार, 18 जनवरी 2025 (13:02 IST)
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की देर रात घर में घुसे चोर ने जानलेवा हमला कर दिया। सैफ पर चाकू से 6 वार किए गए। इस मामले की मुंबई पुलिस जांच कर रही है। हालांकि इस घटना के घंटों बाद तक हमलावार अभी तक पकड़ में नहीं आया है। 
 
पुलिस सैफ अली खान के घर में काम करने वाले नौकरों से लेकर कई अन्य लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं अब करीना कपूर ने भी अपना बयान पुलिस में दर्ज कराया है। करीना कपूर खान ने पुलिस को बताया है कि मुंबई में उनके घर में घुसने वाला हमलावर हाथापाई के दौरान आक्रामक हो गया था लेकिन उसने वहां रखे आभूषणों को हाथ तक नहीं लगाया। 
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खान दंपति के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुई घटना के सिलसिले में करीना के बयान दर्ज किए हैं। एक हमलावर ने सतगुरु शरण बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित सैफ अली खान के अपार्टमेंट में घुसकर उनपर पर हमला कर दिया था। हमलावर ने अभिनेता की गर्दन सहित कई जगहों पर चाकू से वार किए थे। गई।
 
करीना कपूर ने बताया कि सैफ ने अकेले ही उस हमलावर का समना किया। उन्होंने घर की सभी महिलाओं को बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर भेज दिया था। वो बीच में नहीं आते तो कुछ भी हो सकता था। सैफ बीच में आए तो हमलावर जहांगीर तक नहीं पहुंच पाया। 
 
करीना ने बताया कि मैं हमले के बाद घबरा गई थी इसलिए करिश्मा मुझे अपने घर ले गई थी। हमलावर के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने 30 से अधिक टीम गठित की हैं। हमलावर घटना के 48 घंटे बाद भी फरार है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख