1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan johar returns as host for the traitors season 2 premiere date announced

'द ट्रेटर्स' सीजन 2 के साथ लौट रहे हैं करण जौहर, इस दिन प्राइम वीडियो पर देगा दस्तक

The Traitors Season 2 Release Date
पहले सीजन की शानदार सफलता और दर्शकों के भारी उत्साह के बाद, प्राइम वीडियो इंडिया ने अपने बहुचर्चित ओरिजिनल रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' की आधिकारिक रिलीज डेट घोषित कर दी है। इस बार भी इस शो को करण जौहर ही होस्ट करने वाले हैं। 
 
यह इंटरनेशनल अवॉर्ड विनिंग रियलिटी फॉर्मेट एक बार फिर भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 'द ट्रेटर्स' का नया सीजन 13 अगस्त से विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा, जिसके नए एपिसोड्स हर गुरुवार को दर्शकों के सामने पेश किए जाएंगे।
फिर से मास्टरमाइंड की भूमिका में नजर आएंगे करण जौहर
शो की सबसे बड़ी खासियत इसके होस्ट और बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर हैं। पहले सीजन में अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, करण जौहर एक बार फिर विश्वास, रणनीति और धोखे के इस खतरनाक खेल को नियंत्रित करते दिखेंगे।
 
इस बार खेल में 21 मशहूर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी ग्रैंड प्राइज मनी, ट्रॉफी और विजेता के खिताब के लिए एक-दूसरे के मनोवैज्ञानिक दिमाग, रणनीति और चालों का सामना करेंगे। 
 
'द ट्रेटर्स' मूल रूप से IDTV का BAFTA और एमी अवॉर्ड विजेता ग्लोबल फॉर्मेट है, जिसे भारत में ऑल3मीडिया इंटरनेशनल के सहयोग से लाया गया है। दूसरे सीजन का निर्माण धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।दुनियाभर में 40 से अधिक देशों में एडॉप्ट किया जा चुका यह शो आज ग्लोबल पॉप-कल्चर का बड़ा हिस्सा बन चुका है। 
 
शो की घोषणा करते हुए प्राइम वीडियो इंडिया के हेड ऑफ ओरिजिनल्स, निखिल मधोक ने कहा, पहला सीजन सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक कल्चरल मोमेंट बन गया था। इसने भारत में रियलिटी कंटेंट की परिभाषा बदल दी। सीजन 2 में दांव और ऊंचे हैं, गेमप्ले और तीखा है और ड्रामा पहले से कहीं ज्यादा गहरा है। करण जौहर के साथ इस शो को दोबारा लाना हमारे लिए बेहद रोमांचक है।
वहीं, ऑल3मीडिया इंटरनेशनल की ईवीपी सबरीना डुगुएट ने कहा कि भारतीय दर्शकों ने शो के फॉर्मेट को जिस तरह अपनाया है, वह अद्भुत है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट की टीम ने भी भरोसा जताया कि यह सीजन भारतीय रियलिटी शो के मानकों को एक नए स्तर पर ले जाएगा।
 
क्यों खास है 'द ट्रेटर्स'?
सामान्य रियलिटी शोज़ के विपरीत, 'द ट्रेटर्स' पूरी तरह से साइकोलॉजिकल स्ट्रेटजी और ह्यूमन बिहेवियर पर आधारित है। शो में कुछ खिलाड़ियों को गुप्त रूप से 'ट्रेटर' चुना जाता है, जबकि बाकी 'फेथफुल' होते हैं। फेथफुल्स का मकसद ट्रेटर्स को ढूंढकर बाहर निकालना होता है, जबकि ट्रेटर्स को अपनी पहचान छिपाकर दूसरों को एलिमिनेट करना होता है। यही चूहे-बिल्ली का खेल इसे सबसे अनोखा और रोमांचक बनाता है।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'द पैराडाइज' का गाना 'आया शेर' बना ग्लोबल सेंसेशन, 20 करोड़ व्यूज का आंकड़ा किया पार