1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hema-malini-praises-sunny-deol-bantwara-1947-film-aamir-khan-rajkumar-santoshi

‘बंटवारा 1947’ ने हेमा मालिनी का जीता दिल, सनी देओल-शबाना आजमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ देखकर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- आज देश को इसी संदेश की जरूरत
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ देखकर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- आज देश को इसी संदेश की जरूरत
सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा में है। भारत के बंटवारे के बेहद दर्दनाक दौर की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को अब दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी से भी जोरदार तारीफ मिली है। फिल्म देखने के बाद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर इसकी कहानी और संदेश की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि फिल्म का संदेश बिल्कुल साफ है और आज देश को इसी संदेश की जरूरत है। हेमा मालिनी की यह प्रतिक्रिया फिल्म के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने न सिर्फ कहानी की तारीफ की, बल्कि सनी देओल, शबाना आजमी और फिल्म की पूरी टीम के काम को भी सराहा।

‘नफरत से ज्यादा जरूरी है इंसानियत’

हेमा मालिनी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में ‘बंटवारा 1947’ देखी और उन्हें यह फिल्म शानदार लगी। उनके मुताबिक, फिल्म याद दिलाती है कि नफरत और बंटवारे से कहीं ज्यादा जरूरी इंसानियत, एक-दूसरे का सम्मान और भाईचारा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म का यह संदेश लोगों को अपनी सोच पर दोबारा विचार करने और नफरत की जगह प्यार और दया को चुनने के लिए प्रेरित करेगा।
 
हेमा मालिनी ने फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने सनी देओल और शबाना आजमी की परफॉर्मेंस को बेहतरीन बताया। साथ ही फिल्म में करण देओल और प्रीति जिंटा के काम की भी सराहना की।
 

आमिर खान को भी मिली खास बधाई

हेमा मालिनी ने फिल्म के निर्माता आमिर खान को भी ऐसी कहानी पर्दे पर लाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि फिल्म एक यादगार संदेश देती है और मौजूदा समय में यह संदेश बेहद जरूरी है। फिल्म की कहानी भारत के बंटवारे के दौरान पैदा हुए हालात के बीच इंसानियत, दया और हिम्मत को केंद्र में रखती है।
 

तीन दशक बाद फिर साथ आए सनी देओल और राजकुमार संतोषी

‘बंटवारा 1947’ की एक बड़ी खासियत सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी भी है। करीब तीन दशक बाद दोनों एक बार फिर किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं। फिल्म में सनी देओल और शबाना आजमी के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
 
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत दिग्गज संगीतकार ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीतों के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है।
 
14 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज हुई ‘बंटवारा 1947’ अब अपनी कहानी और संदेश को लेकर लगातार चर्चा में है। हेमा मालिनी की तारीफ के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ना तय माना जा रहा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
‘टॉक्सिक’ को लेकर यश ने किया साफ ऐलान, बच्चों को घर पर रहने की सलाह; 26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म