लॉकडाउन में किए गए ‘असंवेदनशील’ पोस्ट्स पर करण जौहर ने मांगी माफी, बोले- मैंने जानबूझकर नहीं किया…
पूरा देश कोरोना संकट के कारण लागू हुए लॉकडाउन में बंद है। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स वीडियो और फोटो शेयर कर अपनी दिनचर्या शेयर करते रहते हैं। करण जौहर अपने बच्चों यश और रूही के वीडियो पोस्ट करते रहे हैं। अब, करण ने अपने ‘असंवेदनशील’ पोस्ट्स को लेकर माफी मांगी है।
दरअसल, करण जौहर ने ट्विटर पर एक वीडियो देखा, जिसमें बताया गया है कि कई सेलिब्रिटिज अपने आलीशान घरों में रहते हुए लॉकडाउन को इंजॉय कर रहे हैं, जबकि आम लोगों को महामारी के दौरान संघर्ष करना पड़ रहा है।
इस वीडियो को देखने के बाद करण जौहर ने शेयर करते हुए लिखा, ‘इससे मुझे बहुत तकलीफ हो रही है और मुझे अहसास हुआ कि मेरे पोस्ट कई लोगों के लिए असंवेदनशील हो सकते हैं। मैं दिल से माफी मांगता हूं और कहना चाहता हूं कि ये सब जानबूझकर नहीं किया गया है। लेकिन स्पष्ट रूप से भावनात्मक दूरदर्शिता की कमी हो सकती है। मुझे माफ कर दीजिए।’
दरअसल, करण जौहर ने ट्विटर पर एक वीडियो देखा, जिसमें बताया गया है कि कई सेलिब्रिटिज अपने आलीशान घरों में रहते हुए लॉकडाउन को इंजॉय कर रहे हैं, जबकि आम लोगों को महामारी के दौरान संघर्ष करना पड़ रहा है।
This hit me hard and I have realised many of my posts may have been insensitive to many...I apologise profusely and wish to add none of it was intentional and came from a place of sharing but clearly may have lacked emotional foresight ....am sorry!https://t.co/MO3kHkDQdo
— Karan Johar (@karanjohar) April 25, 2020
